IPL 2026: पंजाब की हार से दिलचस्प हुई प्लेऑफ की रेस, मुंबई-लखनऊ हो चुकी बाहर; बाकी 8 टीमों के लिए क्या बन रहा समीकरण?
दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराया। पंजाब की इस हार के साथ प्लेऑफ की रेस दिलचस्प बन गई है। सभी टीमों के लिए प्लेऑफ की रेस के क्या समी ...और पढ़ें

आईपीएल 2026 के लिए प्लेऑफ का समीकरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल और डेविड मिलर के अर्धशतक के दम पर दिल्ली ने धर्मशाला में खेले गए मुकबाले में 3 विकेट से जीत हासिल की। इसी के साथ पंजाब को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा। पंजाब के लिए अब प्लेऑफ की राह मुश्किल होती दिखाई दे रही है। पीबीकेएस की इस हार के साथ ही प्लेऑफ की रेस और भी दिलचस्प हो गई है। लखनऊ और मुंबई पहले से ही रेस से बाहर हैं। आइए आपको बताते हैं कि बाकी आठों टीमों के लिए प्लेऑफ में जाने का क्या समीकरण बन रहा है।
बेंगलुरु, हैदराबाद और गुजरात के बराबर अंक
प्लेऑफ की रेस इस वजह से भी रोचक बनी हुई है क्योंकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बराबर अंक हैं। तीनों टीमों ने 11 मैच खेले हैं और 7 मुकाबलों में जीत हासिल की है। इस तरह तीनों टीमों के 14-14 अंक हैं। इनके 3 मुकाबले बचे हैं और प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए कम से कम एक मैच में जीत हासिल करनी होगी लेकिन ऐसे में मामला रन रेट पर फंस सकता है। अगर सभी टीमों को अपनी जगह प्लेऑफ में सुनिश्चित करनी है, तो उन्हें दो-दो मैचों में जीत हासिल करनी होगी।
चेन्नई और राजस्थान के लिए क्या है समीकरण?
चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स ने अब तक 11-11 मैच खेले हैं और 6 मुकाबलों में जीत हासिल की है। इस तरह से दोनों टीमों के 12-12 अंक हैं। ऐसे में उन्हें अगर प्लेऑफ में पहुंचना है, तो कम से कम 16 अंकों तक पहुंचना होगा। इसके लिए दोनों टीमों को अपने अगले तीन मैचों में से 2 मुकाबलों में जीत हासिल करनी होगी। अगर खुद को टॉप-2 में समाप्त करना है, तो सभी मैचों में जीत दर्ज करनी होगी।
पंजाब को दिल्ली से हार के बाद बड़ा झटका
पंजाब की टीम ने लगातार 6 मुकाबलों में जीत हासिल की और उनका एक मैच बारिश की वजह से रद हो गया था। इस तरह पंजाब के 13 अंक हैं। हालांकि, टीम के लिए अब बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है। पंजाब को दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा और अब उनके 3 मैच बचे हैं। ऐसे में पंजाब को अगर 17 अंकों तक पहुंचना है, तो उन्हें दो मुकाबलों में जीत हासिल कर करना होगा। अगर टीम एक ही मैच जीत पाती है, तो फिर 15 अंक तक ही पहुंच पाएगी और इससे उनके ऊपर प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा रहेगा।
खबरें और भी
दिल्ली कैपिटल्स भी रेस में
दिल्ली ने पंजाब को 3 विकेट से हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। दिल्ली ने 11 मैच खेले हैं और 5 मुकाबलों में जीत हासिल की है। ऐसे में अगर वे बाकी 3 मुकाबलों में जीत दर्ज करते हैं, तो 14 अंकों तक पहुंच सकते हैं। दिल्ली के लिए प्लेऑफ की राह बहुत कठिन है लेकिन वे दूसरी टीमों पर निर्भर रहेंगे। इस तरह डीसी की पहुंचना भी बहुत मुश्किल है लेकिन उनकी उम्मीद अभी बनी हुई है।
कोलकाता के लिए क्या है समीकरण?
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए टूर्नामेंट का आगाज निराशाजनक रहा था। हालांकि, टीम ने पिछले चार मैचों में लगातार जीत हासिल की है। उनके 10 मैचों में 9 अंक हैं क्योंकि 4 मुकाबलों में जीत हासिल की है और एक मैच बारिश की वजह से रद हो गया था। ऐसे में अगर वे अपने बचे हुए सभी मुकाबले जीत लेते हैं, तो 17 अंकों तक पहुंच सकते हैं और इस तरह प्लेऑफ में क्वालीफाई कर सकते हैं।
मुंबई और लखनऊ हो चुकी हैं बाहर
आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस से दो टीमें बाहर हो चुकी हैं। अब प्लेऑफ की जंग 8 टीमों में रह गई है। लखनऊ और मुंबई दोनों ने ही अब तक 11 मुकाबले खेले हैं और 3 मैचों में जीत हासिल की है। उनके 6 अंक हैं। ऐसे में दोनों टीमें अगर अपने बाकी बचे हुए मैच जीत भी लेती हैं, तो वे 12 अंक तक ही पहुंच पाएंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।