Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026: एलिमिनेट हो चुकी टीमों ने पलटा प्लेऑफ का समीकरण, पंजाब के बाद चेन्नई की राह हुई कठिन

    Updated: Sat, 16 May 2026 12:01 AM (IST)

    लखनऊ के खिलाफ चेन्नई को मिली हार के बाद उनके लिए प्लेऑफ की उम्मीदों को करारा झटका दिया है। पंजाब के बाद अब चेन्नई के लिए भी प्लेऑफ की राह मुश्किल हो ग ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    पंजाब किंग्स-चेन्नई सुपर किंग्स

    HighLights

    1. लखनऊ ने चेन्नई को 7 विकेट से हराया

    2. चेन्नई के प्लेऑफ की उम्मीदों को लगा झटका

    3. आईपीएल 2026 में प्लेऑफ के लिए समीकरण

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ लखनऊ ने चेन्नई को प्लेऑफ की उम्मीदों को तगड़ा झटका दिया है। एलएसजी के खिलाफ मुकाबले से पहले सीएसके की टीम प्लेऑफ के लिए मजबूत दावेदार थी। हालांकि, मैच में हार के साथ ही उनके लिए अब प्लेऑफ में जगह बनाना मुश्किल हो गया है।

    गुरुवार को मुंबई के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स को भी शिकस्त मिली। अब उनके लिए भी प्लेऑफ में जगह बनानी मुश्किल हो गई है। मुंबई और लखनऊ ऐसी टीम है, जो पहले ही एलिमिनेट हो चुकी हैं और उन्होंने अब दो टीमों का खेल बिगाड़ दिया है। आइए आपको बताते हैं कि प्लेऑफ के लिए सभी टीमों के क्या समीकरण बन रहे हैं।

    गुजरात और बेंगलुरु की जगह लगभग पक्की

    गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम लगभग प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। दोनों टीमों ने 12-12 मुकाबले खेले हैं और 8 मैचों में जीत हासिल की है। इस तरह से उनके 16-16 अंक हैं। ये दोनों टीमें टॉप-4 में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं और अब उनके बीच टॉप-2 लड़ाई होने वाली है।

    हैदराबाद और पंजाब के लिए क्या है समीकरण?

    सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक 12 मैच खेले हैं और 7 मुकाबलों में जीत हासिल की है। इसके साथ उनके 14 अंक हैं। टीम के 2 मैच बचे हैं और अगर वे एक मुकाबले में जीत हासिल करते हैं, तो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेंगे। इसके अलावा अगर दोनों मैचों में जीत हासिल करते हैं, तो टॉप-2 के दावेदार होंगे। पंजाब के समीकरणों की तरफ देखें, तो उन्होंने 12 मैच खेले हैं और 6 में जीत हासिल की है। उनके इस समय 13 अंक हैं और अगर अगले दोनों मैचों में जीत हासिल करते हैं, तो 17 अंकों तक पहुंच सकते हैं। इसके अलावा एक मैच में भी हार उनके लिए मुश्किल पैदा कर सकती है और उन्हें दूसरी टीमों के परिणामों पर निर्भर रहना पड़ सकता है।

    खबरें और भी

    राजस्थान और चेन्नई के लिए प्लेऑफ का क्या है समीकरण?

    राजस्थान रॉयल्स को देखें, तो उन्होंने 11 मैच खेले हैं और 6 मुकाबलों में जीत हासिल की है। ऐसे में उनके पास 18 अंकों तक पहुंचने का मौका है। अगर टीम 3 में से 2 मुकाबलों में भी जीत हासिल करती है, तो उनके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बरकरार रहेगी। चेन्नई के समीकरणों पर नजर डालें, तो टीम ने 12 मुकाबले खेले हैं और 6 में से जीत हासिल की है। ऐसे में उन्हें अगर टॉप-4 में अपनी जगह सुनिश्चित करनी है, तो बाकी बचे दोनों मैचों में जीत हासिल करनी होगी।

    दिल्ली और कोलकाता भी प्लेऑफ की रेस में शामिल

    दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं। हालांकि, उनका क्वालीफिकेशन दूसरी टीमों के परिणामों पर निर्भर करेगा। दिल्ली ने 12 मैच खेले हैं और 5 मैचों में जीत हासिल की है। ऐसे में उनके पास 14 अंकों तक पहुंचने का मौका है लेकिन इसके बाद वे उम्मीद करेंगे कि बाकी टीमों का परिणाम भी उनके मुताबिक निकले। कोलकाता भी प्लेऑफ की रेस में शामिल है। उनके 11 मैचों में अंक हैं और उनके पास 15 अंकों तक पहुंचने का मौका है। हालांकि, इसके लिए सभी तीन मुकाबले जीतने होंगे।

    मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स बाहर

    मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की आईपीएल 2026 में स्थिति एक जैसी है। दोनों टीमों ने 12 मुकाबले खेले हैं और 4-4 मैचों में जीत हासिल की है। दोनों टीमों के 8-8 अंक हैं। मुंबई अंक तालिका में बेहतर रन रेट की वजह से 9वें स्थान पर है, जबकि लखनऊ 10वें नंबर पर मौजूद है।

    यह भी पढ़ें- शतकों का 'महाकुंभ' बना IPL 2026, इतिहास में पहली बार हर टीम के बल्लेबाजों ने मचाई तबाही

    यह भी पढ़ें- LSG vs CSK: लखनऊ और चेन्नई के खिलाड़ियों ने क्यों रखा मौन? काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे प्लेयर्स; सामने आई बड़ी वजह