IPL 2026: बेंगलुरु की जीत ने पूरी तरह बदल दिया प्लेऑफ का समीकरण, राजस्थान-पंजाब की बढ़ी मुश्किलें; रेस में कौन-सी टीमें शामिल?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की तरफ अपना कदम बढ़ाया है। इस जीत ने कुछ टीमों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। ...और पढ़ें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में रविवार को दो टीमों के अरमानों पर पानी फिर गया। पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया, जहां लखनऊ हार के साथ प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। इसके बाद रायपुर में खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हरा दिया। इसी के साथ मुंबई इंडियंस भी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है।
बेंगलुरु ने मुंबई के खिलाफ जीत हासिल कर टेबल टॉप कर दिया है। उनके अब 14 अंक हो गए हैं। इसी के साथ प्लेऑफ की रेस और भी दिलचस्प हो गई है। बेंगलुरु की इस जीत से राजस्थान को बड़ा झटका लगा है क्योंकि इससे पहले दोनों टीमों के 12-12 अंक थे लेकिन अब आरसीबी दो अंक आगे निकल गई है। आइए आपको बताते हैं कि आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस में कौन-कौन सी टीमें बनी हुई हैं।
बेंगलुरु, हैदराबाद, गुजरात और पंजाब के बीच कड़ी जंग
आईपीएल 2026 में बेंगलुरु और मुंबई मैच के बाद टॉप-4 में बेंगलुरु, हैदराबाद, गुजरात और पंजाब की टीम शामिल है। बेंगलुरु ने 11 मैच खेले हैं और 7 मैचों में जीत हासिल की है। ऐसे में अगर वे अगले 3 मैचों में एक जीत हासिल करते हैं, तो प्लेऑफ में लगभग अपनी जगह पक्की कर लेंगे। तो वहीं अगर दो मुकाबले जीतते हैं, तो उनका प्लेऑफ कंफर्म हो जाएगा। यही स्थिति हैदराबाद और गुजरात के लिए भी बन रही है।
पंजाब का एक मुकाबला बारिश की वजह से रद हो गया था और इसी वजह से उनके 10 मैचों में 13 अंक हैं। ऐसे में पंजाब को अपने अगले 4 मैचों में से कम से कम दो मैचों में जीत हासिल करनी होगी। इस तरह उनके 17 अंक हो जाएंगे और प्लेऑफ में क्वालीफाई कर सकते हैं।
खबरें और भी
चेन्नई-राजस्थान के बराबर अंक
राजस्थान ने आईपीएल 2026 का शानदार अंदाज में आगाज किया था लेकिन दूसरे चरण में टीम कई मुकाबले हार गई है। आरआर ने अब तक 11 मैच खेले हैं 6 मैचों में जीत हासिल की है। ऐसे में अगर राजस्थान को 16 अंकों तक पहुंचना है, तो उन्हें अपने दो मैचों में जीत हासिल करनी होगी। इस समय वे अंक तालिका में छठे स्थान पर हैं। चेन्नई के भी इतने ही मैचों में बराबर अंक हैं और उनके लिए भी इसी तरह की स्थिति बन रही है।
कोलकाता और दिल्ली का क्या है हाल?
कोलकाता नाइट राइडर्स ने टूर्नामेंट की शुरुआत बेहद खराब की थी। हालांकि, उन्होंने पिछले 4 मैचों में जीत हासिल की है। कोलकाता ने 10 मैच खेले हैं और उनके 4 मुकाबले बचे हैं। ऐसे में ये टीम अगर सभी मैच जीत लेती है, तो वे 17 अंकों तक पहुंच सकते हैं। इस तरह वे प्लेऑफ में क्वालीफाई कर सकते हैं। अगर दिल्ली की बात करें, तो उन्होंने 11 में से 4 मैच जीते हैं और उनके तीन मैच बचे हैं और ऐसे में अधिकतम 14 अंकों तक पहुंच सकते हैं। इस तरह से दिल्ली भी लगभग बाहर ही है।
लखनऊ और मुंबई प्लेऑफ से हुई बाहर
लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेपॉक में खेले गए मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ वे प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गए हैं। उन्होंने 11 मुकाबले खेले हैं और 3 मैचों में जीत हासिल की है। ऐसे में वे अगले तीन मुकाबले जीतकर अधिकतम 12 अंकों तक पहुंच सकते हैं। मुंबई के लिए भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार के बाद स्थिति इसी तरह की बनी हुई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।