Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026 Prize Money: लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी RCB पर करोड़ों की बरसात, रनर्स-अप टीम को मिले कितने रुपये?

    Updated: Mon, 01 Jun 2026 01:02 AM (IST)

    IPL आईपीएल 2026 का फाइनल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद में खेला गया। विजेता टीम RCB को 20 करोड़ रुपये और उपविजेता को 13 करो ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    IPL 2026 Prize Money: कितनी मिली आईपीएल के 19वें सीजन की चैंपियन टीम को प्राइज मनी?

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL Winner Prize Money: आईपीएल 2026 का फाइनल मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। फाइनल मैच में आरसीबी ने जीटी को हराकर लगातार दूसरे आईपीएल सीजन में ट्रॉफी अपने नाम की।

    मैच में आरसीबी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बैटिंग करते हुए जीटी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन बनाए। इसके जवाब में आरसीबी की टीम ने मैच अपने नाम किया।

    IPL 2026 Prize Money: आरसीबी पर हुई करोड़ों को बरसात

    खिताबी मैच के बाद चैंपियन टीम आरसीबी (RCB IPL 2026 Prize Money) पर करोड़ों की बरसात हुई। बता दें कि आईपीएल 2026 में बीसीसीआई ने कुल 46.5 करोड़ रुपये से ज्यादा का पुरस्कार दिया। विजेता टीम आरसीबी को आईपीएल ट्रॉफी के साथ 20 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली। पिछली बार भी विजेता आरसीबी टीम को इतने ही रुपये मिले थे। वहीं, उपविजेता टीम को 13 करोड़ रुपये की राशि इनाम के रूप में मिली।

    इसके अलावा प्लेऑफ तक पहुंचने वाली अंक तालिका की तीसरे और चौथे स्थान की टीमों को भी करोड़ों रुपये मिले। क्वालिफायर-2 मैच हारकर तीसरे स्थान पर रही राजस्थान रॉयल्स को 7 करोड़ रुपये, जबकि एलिमिनेटर मैच से बाहर होकर चौथे स्थान पर रही सनराइजर्स हैदराबाद को 6.5 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली। आइए जानते हैं विजेता-उपविजेता के अलावा कौन-कौन से अवॉर्ड्स दिए गए और उनकी इनामी राशि क्या रही।

    खबरें और भी

    • प्लेयर ऑफ द मैच- 5 लाख रुपये
    • इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन- 10 लाख रुपये
    • सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन- कार
    • सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच -एक लाख रुपये
    • फैंटसी किंग ऑफ द मैच-एक लाख रुपये
    • सुपर सिक्सेस ऑफ द मैच- एक लाख रुपये
    • ऑन द गो 4s ऑफ द मैच- एक लाख रुपये
    • ग्रीन डॉट बॉल्स ऑफ द मैच -एक लाख रुपये
    • फैंटसी किंग ऑफ द सीजन- 10 लाख रुपये
    • सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन-10 लाख रुपये
    • ऑन द गो 4s ऑफ द सीजन-10 लाख रुपये
    • ग्रीन डॉट बॉल्स ऑफ द सीजन-10 लाख रुपये
    • कैच ऑफ द सीजन- 10 लाख रुपये
    • फेयर प्ले अवॉर्ड-ट्रॉफी
    • पर्पल कैप-10 लाख रुपये
    • ऑरेंज कैप- 10 लाख रुपये
    • मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन-15 लाख रुपये
    • पिच एंड ग्राउंड अवॉर्ड- 50 लाख रुपये

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: फाइनल मुकाबले में RCB ने रचा इतिहास, 13 साल पुराने रिकॉर्ड को किया ध्वस्त; भुवनेश्वर कुमार ने भी किया बड़ा कारनामा

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: फाइनल को लेकर RCB के खेमे में क्‍या चर्चा हुई? भुवनेश्‍वर कुमार ने कर दिया खुलासा