GT vs RR: गुजरात-राजस्थान मुकाबला अगर बारिश में धुला तो किसे फाइनल में मिलेगी एंट्री? मैच से पहले जान लें मुल्लांपुर का मौसम
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में खेला जाना है। मैच अगर बारिश में धुलता है, तो आईपीएल 2026 के फाइनल में किस ...और पढ़ें

गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 को पहली फाइनलिस्ट टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के रूप में मिल चुकी है। अब फैंस को दूसरी टीम का इंतजार है। इसका फैसला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले दूसरे क्वालिफायर से होगा। राजस्थान ने एलिमिनेटर में शानदार खेल दिखाया और सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर दूसरे क्वालफायर में जगह बनाई है।
दूसरी तरफ गुजरात को पहले क्वालिफायर में बेंगलुरु के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वे अंक तालिका में दूसरे स्थान पर थे और इसी वजह से उन्हें एक और मौका मिला है। ऐसे में इस मुकाबले को जीतने वाली टीम फाइनल में खेलती हुई दिखाई देगी। मुकाबला पूरा होने के लिए सबसे जरूरी मौसम है और आइए बताते हैं कि न्यू चंडीगढ़ का मौसम कैसा रहने वाला है। अगर ये मैच बारिश की वजह से रद हो जाता है, तो फिर किस टीम को फाइनल में एंट्री मिलेगी?
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला
आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालिफायर मैच शुक्रवार 29 मई को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। भारतीय समयानुसार मुकाबले की शुरुआत शाम 7:30 बजे से खेला जाना है। इसके लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 7 बजे होगा।
बारिश से धुला गुजरात बनाम राजस्थान मैच तो फाइनल में कौन पहुंचेगा?
आईपीएल 2026 के प्लेऑफ के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कोई रिजर्व डे नहीं रखा है। ऐसे में मुकाबला अगर उसी दिन समाप्त नहीं हुआ, तो अगले दिन मैच नहीं हो पाएगा। हालांकि, बीसीसीआई ने मैच के लिए अतिरिक्त 120 मिनट का समय रखा है। अगर बारिश की वजह से ये मैच रद होता है, तो लीग स्टेज में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम को फाइनल में एंट्री मिलेगी। गुजरात ने लीग स्टेज में 14 में 9 मुकाबले जीते थे और वे 18 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। राजस्थान की टीम 16 अंकों के साथ चौथे पायदान पर है। ऐसे में अगर मैच रद होता है, तो गुजरात को फाइनल में एंट्री मिलेगी।
खबरें और भी
कैसा रहेगा न्यू चंडीगढ़ का मौसम?
न्यू चंडीगढ़, मुल्लांपुर में होने वाले मुकाबले के दौरान मौसम पर नजर डालें, तो फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। मुल्लांपुर के मौसम पर नजर डालें, तो यहां पर भारी गर्मी देखने को मिल सकती है। मैच के दौरान तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। तो वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इस दौरान 15-20 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की संभावना 5-9 प्रतिशत तक है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।