DC vs MI: रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स को बनाया 'बेवकूफ', कुलदीप की हरकत देख करा दिया बहुत बड़ा नुकसान
रोहित शर्मा के मैदान पर किस्से कम नहीं हैं। कभी वह हंसी-मजाक करते हुए नजर आते हैं तो कभी गुस्सा करते हुए, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तो रोहित ने क ...और पढ़ें
-1775313597206_m.webp)
रोहित शर्मा ने कराया दिल्ली का नुकसान

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली: मैदान पर रोहित शर्मा का हंसी मजाक वाला और खिलाड़ियों को डांटने वाला अंदाज दर्शकों को खूब रास आता है। लेकिन इस पर मैदान पर उनकी चतुराई और समझदारी भी दर्शकों का ध्यान खींच रही है। दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध नौवें ओवर में रोहित शर्मा ने कुलदीप यादव को पहले कवर पर शानदार चौका लगाया। अगली ही गेंद पर रोहित स्वीप शॉट खेलने के प्रयास में चूक गए और गेंद उनके पैड से जा टकराई।
इस पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों ने जोरदार कैच-बिहाइंड की अपील की और कप्तान अक्षर पटेल से डीआरएस लेने की मांग की। कुलदीप यादव इस अपील को लेकर काफी उत्साहित नजर आए और उन्होंने टीम को रिव्यू लेने के लिए प्रेरित किया।
रोहित का अनोखा अंदाज
हालांकि, जैसे ही मामला तीसरे अंपायर के पास पहुंचा, अल्ट्राएज में साफ हो गया कि गेंद बल्ले से नहीं लगी थी। जिससे दिल्ली कैपिटल्स का रिव्यू बेकार चला गया। इस पूरे घटनाक्रम में सबसे खास रोहित शर्मा का अंदाज रहा। रिव्यू के दौरान वह मुस्कुराते हुए नजर आए और कुलदीप को थम्स-अप दिखाया। इतना ही नहीं, उन्होंने मजाकिया अंदाज में ऐसा अभिनय भी किया, जैसे गेंद उनके बल्ले से लगी हो, जिससे विपक्षी टीम भ्रमित हो गई। रोहित पहले से जानते थे कि कुलदीप यादव डीआरएस लेने को लेकर हमेशा उत्सुक रहते हैं। उन्होंने कुलदीप के इसी मनोविज्ञान का फायदा उठाया।
मुंबई को मिली हार
रोहित की चतुराई दिल्ली को हार से नहीं रोक सकी। समीर रिजवी की तूफानी बैटिंग के दम पर दिल्ली ने ये मैच छह विकेट से अपने नाम किया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 162 रन बनाए थे। दिल्ली ने इस स्कोर को 18.1 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर टीम में आए समीर रिजवी ने 51 गेंदों पर सात चौके और सात छक्कों की मदद से 90 रनों की पारी खेली। पाथुम निसांका ने 30 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के के दम पर 44 रन बनाए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।