RCB vs GT: फाइनल देखने अहमदाबाद पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, लेंगे स्पेशल अवॉर्ड- Video
आईपीएल 2026 के फाइनल के लिए वैभव सूर्यवंशी अहमदाबाद पहुंचे हैं, जहां वह ऑरेंज कैप अवॉर्ड लेने वाले हैं। उन्होंने इस सीजन में 776 रन बनाकर शुभमन गिल और ...और पढ़ें
-1780240090040_m.webp)
अहमदाबाद पहुंचे वैभव सूर्यवंशी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल-2026 में वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया है। हाल ये रहा है कि अच्छे से अच्छे गेंदबाज उनके नाम से कांपने लगे हैं। उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स बेशक फाइनल में नहीं पहुंच सकी, लेकिन वैभव जरूर खिताबी मुकाबले में पहुंचे हैं।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल-2026 का फाइनल खेला जा रहा है। खिताबी मुकाबला मौजूदा विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। जो टीम जीतेगी वो अपना दूसरा खिताब जीतेगी।
वैभव पहुंचे अहमदाबाद
समाचार एजेंसी एएनआई ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वैभव अहमदाबाद एयरपोर्ट पर दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ राजस्थान के मैनेजर रोमी भिंडर भी हैं। वैभव फाइनल मैच का लुत्फ लेने पहुंचे हैं। साथ ही वह संभवतः अपने और टीम के कुछ अवॉर्ड लेने भी पहुंचे हैं। फाइनल से पहले सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को मिलने वाली ऑरेंज कैप की रेस में वैभव को गुजरात के कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन टक्कर दे रहे थे, लेकिन ये दोनों खिताबी मुकाबले में सस्ते में आउट हो गए।
इसी के साथ वैभव का ऑरेंज कैप जीतना तय हो गया है। वैभव फाइनल मैच के बाद अवॉर्ड सेरेमनी में ये कैप लेते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा अगर राजस्थान टीम को या उसके कुछ और खिलाड़ियों को कोई और अवॉर्ड मिलता है तो वो भी वैभव लेते हुए दिखाई दे सकते हैं।
#WATCH | Ahmedabad, Gujarat | Rajasthan Royals Star batsman Vaibhav Sooryavanshi arrives at Sardar Vallabhbhai Patel International Airport (SVPIA) in Ahmedabad.
— ANI (@ANI) May 31, 2026
The Final of the Indian Premier League will be played today between the Royal Challengers Bengaluru and. Gujarat… pic.twitter.com/ObeKOHetin
बनाए 700 से ज्यादा रन
वैभव ने इस सीजन 16 मैचों में 776 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतक निकले। दो बार वह शतक बनाने से चूक गए। एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने 97 रनों की पारी खेली थी। वह तीन रनों से शतक से चूक गए थे। वहीं क्वालिफायर-2 में उन्होंने 96 रन बनाए थे और चार रनों से चूक गए थे। इस सीजन वैभव ने 237.30 की स्ट्राइक रेट और 48.50 की औसत से रन बनाए। गिल ने 16 मैचों में 732 और साई सुदर्शन ने 17 मैचों में 722 रन बनाए।
यह भी पढ़ें- IPL 2026: फाइनल को लेकर RCB के खेमे में क्या चर्चा हुई? भुवनेश्वर कुमार ने कर दिया खुलासा
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।