PBKS vs DC: पंजाब की तूफानी बैटिंग से डर गए दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल! गेंदबाजी से काटी कन्नी, नहीं फेंका एक भी ओवर
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए मैच में एक भी ओवर गेंदबाजी नहीं की जिससे उनके ऊपर सवाल खड़े हो रहे ...और पढ़ें
-1778514964462_m.webp)
अक्षर पटेल ने पंजाब के खिलाफ नहीं की गेंदबाजी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट में कप्तान का काफी अहम रोल होता है। कप्तान अगर आगे से टीम का नेतृत्व करे तो इसका असर टीम पर पड़ता है। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की हालत अच्छी नहीं है। उसके कप्तान अक्षर पटेल पर उंगलियां उठी हैं और सोमवार को अक्षर ने ऐसा काम कर दिया है जिससे उनकी और ज्यादा आलोचना हो रही है।
दिल्ली का सामना धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में पंजाब किंग्स से है। ये मैदान पंजाब का दूसरा घरेलू मैदान है। यहां दिल्ली के कप्तान ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
अक्षर पटेल ने नहीं की गेंदबाजी
पंजाब की तूफानी जोड़ी प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने मैदान पर कदम रखा। प्रभसिमरन तो आज शांत रहे, लेकिन प्रियांश ने तूफानी बल्लेबाजी की। लग रहा था कि पंजाब की तूफानी बल्लेबाजी को रोकने के लिए अक्षर खुद आएंगे, लेकिन हैरानी की बात ये रही की पूरी पारी के दौरान अक्षर ने एक भी गेंद नहीं फेंकी। यूं तो अक्षर बेहतरीन स्पिनर हैं और दुनिया के शानदार ऑलराउंडरों में गिन जाते हैं, लेकिन ये बाएं हाथ का स्पिनर धर्मशाला के मैदान पर गेंदबाजी करने ही नहीं आया।
अक्षर ने अपने बाकी गेंदबाजों को मौका दिया, लेकिन वह खुद गेंदबाजी से बचते दिखे। ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि अक्षर जैसा काबिल स्पिनर एक भी ओवर गेंदबाजी न करे। ये हैरान करने वाली बात किसी को भी रास नहीं आ रही है और सवाल उठ रहे हैं कि अक्षर ने गेंदबाजी क्यों नहीं की?
चोट या कुछ और है वजह
अक्षर जैसा गेंदबाज अपना काम न करे तो सवाल उठते हैं। यहां सबसे पहला सवाल तो ये है कि कहीं अक्षर पटेल चोटिल तो नहीं हैं? आमतौर पर जब खिलाड़ी को उंगली या कहीं और हल्की-फुल्की चोट होती है तो वह गेंदबाजी नहीं करता है, लेकिन बाकी मैच खेलता है। हो सकता है कि अक्षर गेंदबाजी के लिए फिट न हों।
खबरें और भी
ये मैच जिस मैदान पर खेला जा रहा है वो काफी छोटा है। बाउंड्री पार कराना आसान है। ऐसे मैदानों पर स्पिनरों को ज्यादा रन बनते हैं। इस बात को लेकर भी सवाल है कि कहीं इसी वजह से तो अक्षर पटेल ने गेंदबाजी से कन्नी नहीं काट ली? दिल्ली ने वैस भी अपनी पारी में एक भी स्पिनर से गेंदबाजी नहीं कराई है।
पंजाब ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 210 रन बनाए हैं। उसके लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद 59 रनों की पारी खेली जिसमें पांच चौके और तीन छक्के मारे। प्रियांश आर्या ने 33 गेंदों पर दो चौके और छह छक्कों की मदद से 56 रनों की पारी खेली।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।