Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    T20 World Cup 2026 के बाद होगी ईशान किशन की शादी? पिता प्रणव पांडेय ने किया खुलासा

    Updated: Mon, 16 Feb 2026 09:23 PM (IST)

    ईशान किशन इन दिनों टी20 विश्‍व कप 2026 खेलने में व्‍यस्‍त हैं। उन्‍हें पाकिस्‍तान के खिलाफ रविवार को खेले गए मैच में अर्धशतकीय पारी खेली। ईशान ने 40 ग ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    विश्‍व कप खेल रहे ईशान

    जागरण संवाददाता, पटना। वापसी के बाद लगातार तूफानी पारी खेल रहे पटना के ईशान किशन देश-दुनिया में चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच ईशान की पारी की तरह उनके विवाह की चर्चा भी तेज हो गई। हाल ही में क्रिकेटर के दादा ने कहा था कि जयपुर की मॉडल से उसका विवाह हो सकता है। हालांकि, ईशान के पिता ने शादी से पहले विश्व कप को प्राथमिकता देने की बात कही है।

    ईशान के पिता प्रणव पांडेय ने दैनिक जागरण से बातचीत में कहा कि बेटे से हमारी घरेलू विषयों पर अधिक चर्चा होती है। वह अच्छा खेल रहा है। पाकिस्तान के विरुद्ध उसकी बल्लेबाजी देख पूरा परिवार गौरवान्वित है। भारत की जीत में ईशान की भूमिका हो, इससे ज्यादा हमारे लिए कोई खुशी नहीं होगी।

     

     

     

    जयपुर की मॉडल से बेटे के विवाह से जुड़े प्रश्न पर प्रणव ने कहा कि ईशान के दादा ने ऐसा कहा था। उसके दादा राम अनुग्रह पांडेय भोले-भाले व्यक्ति हैं। अभी ईशान और स्वजनों की प्राथमिकता खेल पर है। बड़ी मेहनत करके टीम में लौटा है। वे अच्छी लय में है। पहले देश में टी-20 विश्व कप आए, उसके बाद शादी की बात की जाएगी।

    ईशान किशन इन दिनों टी20 विश्‍व कप 2026 खेलने में व्‍यस्‍त हैं। उन्‍हें पाकिस्‍तान के खिलाफ रविवार को खेले गए मैच में अर्धशतकीय पारी खेली। ईशान ने 40 गेंदों पर 77 रन कूट दिए थे। इस दौरान बिहार के लाल ने 10 चौके और 3 छक्‍के लगाए थे। उन्‍हें प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। इस मैच में भारत ने पाकिस्‍तान को 61 रन से हराया था।

    यह भी पढ़ें- India vs Pakistan: भारत से क्‍यों हार गई पाकिस्‍तान टीम? अश्विन ने बताई सबसे बड़ी गलती

    यह भी पढ़ें- IND vs PAK मैच में कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया, लेकिन नहीं हुई कोई गर्मागर्मी