Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जय शाह ने तंजानिया में खोला क्रिकेट का नया अध्याय, देश के पहले ICC से मान्यता मिले स्टेडियम का किया अनावरण

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 10:46 PM (IST)

    आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने दार एस सलाम में तंजानिया के पहले आईसीसी-मंजूरशुदा क्रिकेट एरिना का उद्घाटन किया। यह तंजानिया और पूरे अफ्रीका में क्रिकेट के व ...और पढ़ें

    जय शाह

    जय शाह

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    आईएएनएस, दार एस सलाम। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के चेयरमैन जय शाह ने सोमवार को यूनिवर्सिटी ऑफ दार एस सलाम (यूडीएसएम) में तंजानिया क्रिकेट एसोसिएशन (टीसीए) के नए के नए टीसीए एरिना का आधिकारिक तौर पर उद्घाटन किया, जो देश का पहला आईसीसी-मंजूरशुदा क्रिकेट वेन्यू है।

    इसे तंजानिया और पूरे अफ्रीका में क्रिकेट के विकास के लिए एक अहम पड़ाव माना जा रहा है। शाह ने इसे क्षेत्र में खेल के लिए एक बड़ा बदलाव लाने वाला कदम बताया। इस बड़ी उपलब्धि के लिए क्रिकेट तंजानिया को बधाई देते हुए, शाह ने उन सामूहिक प्रयासों की सराहना की जिनकी वजह से देश में वर्ल्ड-क्लास क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो पाया है।

    जय शाह ने लिखा खास संदेश

    आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने अपने इंटरनेट मीडिया पर लिखा कि तंजानिया क्रिकेट एरिना के उद्घाटन पर क्रिकेट तंजानिया को बधाई। यह तंजानिया और पूरे अफ्रीका में क्रिकेट के लिए एक यादगार पल है। देश के पहले आईसीसी-मंजूरशुदा क्रिकेट एरिना, इस शानदार नई सुविधा का आधिकारिक तौर पर उद्घाटन करना मेरे लिए सम्मान की बात थी। यह वेन्यू तंजानिया में खेल को आगे बढ़ाने में शामिल सभी लोगों की सोच, लगन और कड़ी मेहनत का सबूत है।

    यह भी पढ़ें- आतंकी हमले, हिंसा और हड़तालों के बीच निखरे आकिब नबी डार, अब टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजों की उड़ाएंगे गिल्लियां

    यह भी पढ़ें- युजवेंद्र चहल ने इंग्लैंड में बरपाया कहर, भारतीय स्पिनर की फिरकी के आगे घुटने टेकने पर मजबूर हुए बैटर्स

    खबरें और भी