Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ICC चेयरमैन जय शाह ने महिला क्रिकेटरों को दिया बड़ा तोहफा, मां बनने वाली खिलाड़ियों की वापसी के लिए बनाया खास प्लान

    Updated: Mon, 22 Jun 2026 07:30 PM (IST)

    आईसीसी ने मातृत्व के बाद महिला क्रिकेटरों की सुरक्षित और सुगम वापसी के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इनमें 16 सप्ताह की रिकवरी, सुनियोजित अभ्यास औ ...और पढ़ें

    जय शाह

    जय शाह

    HighLights

    1. आईसीसी ने महिला क्रिकेटरों को दिया तोहफा

    2. आईसीसी ने वापसी के लिए बनाया खास प्लान

    3. जय शाह ने कहा, मां बनने के बाद भी खेलें महिला क्रिकेटर

    पीटीआई, दुबई। मातृत्व के बाद अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटरों की खेल में सुरक्षित और सुगम वापसी के लिए आईसीसी ने सोमवार को दिशा निर्देश जारी किए हैं। मां बनने वाली क्रिकेटरों की मैदान में वापसी से पहले 16 सप्ताह में उनकी शुरुआती रिकवरी, सुनियोजित अभ्यास और अनुकूलन पर काम होगा।

    16 माह की इस योजना के लिए उस क्रिकेटर के लिए केस मैनेजर भी नियुक्त किया जाएगा। महिला क्रिकेटरों के लिए ‘रिटर्न टू प्ले पोस्ट प्रेगनेंसी गाइडलाइंस’ (मातृत्व के बाद मैदान पर वापसी के दिशा निर्देश) में सिक्स ‘आर’ ढांचा बनाया गया है जिसमें रेडी (तैयार), रिव्यू (समीक्षा), रीस्टोर (बहाली), रीकंडीशन (फिर से संगठित होना), रिटर्न (वापसी) और रिफाइन (परिष्कृत) शामिल हैं।

    ICC ने महिला क्रिकेटरों के लिए बनाए नियम

    आईसीसी ने कहा कि इसमें जन्म के बाद शुरुआती रिकवरी, चिकित्सा और कल्याण समीक्षाएं, सुनियोजित अभ्यास में धीरे धीरे वापसी, क्रिकेट संबंधी अनुकूलन, खेल में वापसी और लगातार मॉनिटरिंग शामिल है। इसमें खिलाड़ियों की प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी के बाद जो ‘केस मैनेजर’ नियुक्त होगा वह डॉक्टर या फिजियोथेरेपिस्ट होगा। शुरुआती समीक्षा में एक मां के रूप में जीवन में आए बदलाव से सामंजस्य बिठाने के लिए मनोवैज्ञानिक सहयोग शामिल है।

    ICC चेयरमैन जय शाह ने दिया बड़ा तोहफा

    इसके बाद दमखम बढ़ाने के लिए अभ्यास कराया जाएगा। आठ सप्ताह इन समीक्षाओं के बाद खिलाड़ी डॉक्टर या फिजियो की मदद से दौड़ना शुरू करेगी। खिलाड़ी को मैदान पर वापसी की मंजूरी देने से पहले हर तरह के लक्षणों की जांच की जाएगी। आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने कहा कि हम चाहते हैं किसी खिलाड़ी को मातृत्व और देश के लिए शीर्ष स्तर पर खेलने के बीच किसी एक का चयन नहीं करना पड़े। आईसीसी के ये दिशा निर्देश खेल में सहयोगात्मक और सूचित वातावरण बनाने के लिए अहम कदम है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Team India Schedule: 30 दिन, 3 देश और 13 मैच... टीम इंडिया बनेगी 'विदेशी'; जानिए कब-कहां और किससे होगी टक्कर

    यह भी पढ़ें- 'ज्यादा सोच मत', रनों के लिए परेशान हो रहे वैभव सूर्यवंशी में इस शख्स ने फूंकी जान; फिर दांबुला में आया तूफान