IPL 2026: बदल जाएगी लखनऊ की किस्मत! 8.6 करोड़ी धुरंधर की वापसी से पंत की टीम की बढ़ेगी ताकत
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए एक अच्छी खबर है क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंग्लिस जल्द ही टीम में शामिल होंगे। ...और पढ़ें
स्पोर्ट्स डेस्क,नई दिल्ली। Josh Inglis LSG: मैच जीतने के लिए संघर्ष कर रही लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के लिए आईपीएल 2026 के बीच एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है।
ऋषभ पंत की लखनऊ टीम के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ियों में से एक ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बैटर जोश इंग्लिस जल्द ही अपनी ताकत टीम के साथ जोड़ने वाले हैं। माना जा रहा है कि जोश इंग्लिस 4 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले आईपीएल मैच से पहले टीम के साथ जुड़ जाएंगे।
Josh Inglis की वापसी से LSG को मिल सकती ताकत
दरअसल, 31 साल के इस खिलाड़ी ने टूर्नामेंट के शुरुआती हिस्से से अपना नाम वापस ले लिया था, ताकि वे अपनी शादी की तैयारी पर ध्यान दे सकें। उनकी शादी हाल ही में 18 अप्रैल को हुई और अब शादी के बाद इंग्लिस अब प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से एक छोटा सा ब्रेक लेकर भारत आने के लिए तैयार हैं। क्रिकइंफो के अनुसार, जोश इंग्लिस 4 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले भारत पहुंच जाएंगे और टीम के साथ जुड़ जाएंगे।
इंग्लिस को टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में उपलब्ध न होने के बावजूद लखनऊ ने 8.6 करोड़ रुपये में उन्हें खरीदा था। ऐसे में अगर वह निर्धारित समय पर टीम से जुड़ते हैं, तो वो LSG के लिए लीग स्टेज के आखिरी 6 महत्वपूर्ण मैचों में उपलब्ध रह सकते हैं।
प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर लखनऊ
ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अंक तालिका में नीचे खिसक गई है और लगातार तीन हार झेलने के बाद वो 9वें पायदान पर है। 6 मैच में उसे दो जीत और कुल 4 हार मिली है। लखनऊ ने केकेआर और एसआरएच के खिलाफ अपने दो मैच जीते है।
अगर बात करें जोश इंग्लिस के आईपीएल 2025 सीजन के प्रदर्शन की तो पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 162 के स्ट्राइक रेट से 278 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से एक शतक भी शामिल रहा। इसके बाद आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले उन्हें पीबीकेएस ने रिलीज किया और लखनऊ ने उन्हें 8.6 करोड़ रुपये में खरीदा।
बता दें कि लखनऊ का अगला मुकाबला 22 अप्रैल को अपने घरेलू मैदान पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगा।
यह भी पढ़ें- BCCI के शेड्यूल से खुश नहीं कोच गंभीर और गिल, अफगानिस्तान टेस्ट में रिजर्व प्लेयर्स को मौका दे सकते हैं सेलेक्टर्स
यह भी पढ़ें- भारत की अगली सीरीज से कटेगा बुमराह और गिल का पत्ता! सेलेक्टर्स की IPL 2026 प्रदर्शन पर पैनी नजर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।