IPL 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स ने किया बड़ा बदलाव, कर्नाटक के ऑलराउंडर की टीम में हुई एंट्री
IPL 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स ने चोटिल अनकैप्ड खिलाड़ी रामकृष्ण घोष के रिप्लेसमेंट का एलान कर दिया है। ...और पढ़ें

चेन्नई ने किया बदलाव।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स ने चोटिल अनकैप्ड खिलाड़ी रामकृष्ण घोष के रिप्लेसमेंट का एलान कर दिया है। कर्नाटक के ऑलराउंडर मैकनील नोरोन्हा को बचे हुए सीजन के लिए टीम में शामिल किया गया है। घरेलू क्रिकेट में नोरोन्हा ने शानदार प्रदर्शन किया। फ्रेंचाइजी ने 30 लाख रुपये में उन्हें अपने साथ जोड़ा है।
सबसे ज्यादा रन बनाए थे
24 साल के नोरोन्हा को हाल ही में 2024-25 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए NAMAN पुरस्कार समारोह में एमए चिदंबरम ट्रॉफी से सम्मानित किया गया था। घरेलू क्रिकेट में नोरोन्हा के शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें कर्नाटक की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टीम में भी जगह मिली, जहां उन्होंने तीन मैच खेले। दिसंबर 2025 में त्रिपुरा के खिलाफ मैच में नोरोन्हा ने 21 गेंदों में 34 रन की तेज पारी खेली और एक विकेट भी लिया।
OFFICIAL ANNOUNCEMENT
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 13, 2026
Charged up and ready for the roar! ⚡️💛
Welcome to the pride, Macneil Hadley Noronha!
Note: Macneil Hadley Noronha joins the squad as the replacement for Ramakrishnan Ghosh.#WhistlePodu pic.twitter.com/Z0erdU37sE
डेब्यू मैच में हुए थे चोटिल
रामकृष्ण घोष 3 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई के मैच के दौरान दाहिने पैर में लगी चोट के कारण 19वें सीजन से बाहर हो गए थे। घोष ने उसी मैच में अपना आईपीएल डेब्यू किया था। उन्होंने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। इस युवा खिलाड़ी ने अपने तीन ओवरों में 24 रन देकर 1 विकेट लिया था। उन्होंने सूर्यकुमार यादव को अपने जाल में फंसाया था
चेन्नई का प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में शुरुआती तीन मैच हारने के बाद चेन्नई ने अपने अभियान को फिर से पटरी पर ला दिया है। पिछले आठ मैचों में से छह में जीत हासिल कर टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। चेन्नई ने 11 में से 6 मैच जीते हैं और उनके 12 अंक हैं। टीम प्वाइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर है। 15 मई को चेन्नई का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। इसके बाद उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के खिलाफ लीग चरण के आखिरी मैच खेलने हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।