IPL 2026 के बीच भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, KKR के स्टार की वाइल्ड कार्ड एंट्री!
कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर अनुकूल रॉय को श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय ए टीम में शामिल किया गया है। ...और पढ़ें

अनुकूल रॉय को मिली जगह।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर अनुकूल रॉय को श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय ए टीम में शामिल किया गया है। अनुकूल ने हर्ष दुबे की जगह ली है। हर्ष को अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए भारत की टेस्ट और वनडे टीमों में पहली बार जगह मिली है। भारतीय ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच होने वाली यह ट्राई सीरीज 9 से 21 जून 2026 तक दांबुला में खेली जाएगी।
केकेआर प्लेऑफ की रेस में
अनुकूल ने केकेआर के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में कोलकाता टीम आईपीएल 2026 में अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। मेंस सेलेक्शन कमेटी ने श्रीलंका में होने वाली आगामी त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत की ए टीम में अनुकूल रॉय को शामिल किया है। बीसीसीआई के बयान में कहा गया है, "ट्राई सीरीज में श्रीलंका ए, इंडिया ए और अफगानिस्तान ए टीमें भाग लेंगी और यह दांबुल्ला में 9 से 21 जून, 2026 तक खेली जाएगी।"
🚨 News🚨
— BCCI (@BCCI) May 21, 2026
Anukul Roy added to India A squad for the upcoming tri-series in Sri Lanka.
He replaces Harsh Dubey, who has received his maiden call-up to #TeamIndia's Test and ODI squads.
More Details 🔽https://t.co/NJ7a2YRcRs
प्रदर्शन पर नजर
आईपीएल 2026 में अनुकूल रॉय के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 13 मैच में 8 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा इस ऑलराउंडर प्लेयर ने 43 रन बनाए हैं। मौजूदा सीजन में रॉय अब तक 9 कैच भी ले चुके हैं। 2019 से आईपीएल खेल रहे रॉय ने 25 मुकाबलों में 14 सफलताएं प्राप्त की हैं। लीग में उनके नाम 69 रन हैं।
तिलक करेंगे कप्तानी
तिलक वर्मा इस मजबूत टीम की कप्तानी करेंगे। वहीं रियान पराग उप-कप्तान होंगे। इस सीरीज में सभी की निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर होंगी। वैभव को पहली बार टीम में जगह मिली है। वैभव की नजर अब सीनियर टीम में जगह बनाने पर है। वैभव इन दिनों आईपीएल में तहलका मचा रहे हैं। उन्होंने 13 मैच की 13 पारियों में अब तक 44.54 की औसत और 236.33 की स्ट्राइक रेट से 579 रन बनाए हैं। वैभव अब तक 1 शतक लगा चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 3 फिफ्टी भी लगाई हैं।
खबरें और भी
ट्राई-सीरीज के लिए अपडेटेड भारतीय टीम
तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान, अनुकूल रॉय।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।