Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026 से खुलेगा टीम इंडिया का दरवाजा? 5 खिलाड़ियों की हो सकती वापसी, एक 5 साल से है बाहर

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 06:30 PM (IST)

    इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में युवा टैलेंट और अनुभव का अनूठा संगम देखने को मिला रहा है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    भुवनेश्‍वर कुमार की हो सकती वापसी।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में युवा टैलेंट और अनुभव का अनूठा संगम देखने को मिला रहा है। जहां डेब्‍यू कैप पाने वाले बल्‍लेबाज रातों-रात स्टार बन रहे हैं तो वहीं लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे प्‍लेयर्स ने अपने प्रदर्शन से वापसी कर दरवाजा खटखटाया है। भले ही आईपीएल 2026 का अभी आधा सीजन ही खत्‍म हुआ है, पर अगर इन प्‍लेयर्स की फॉर्म जारी रही तो मौजूदा सीजन खत्‍म होते ही यह खिलाड़ी भारतीय जर्सी में नजर आएंगे।

    श्रेयस अय्यर

    पंजाब किंग्‍स के कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने सिर्फ बल्‍ले से ही कमाल नहीं किया है, बल्कि अपनी नेतृत्‍व क्षमता भी साबित की है। आईपीएल 2026 में पंजाब अब तक अविजित है। ऐसे में अय्यर भविष्‍य में भारतीय टी20 टीम की कप्‍तानी संभालते हुए भी नजर आ सकते हैं। आईपीएल 2026 की 5 पारियों में अय्यर 208 रन भी बना चुके हैं।

    मोहम्‍मद शमी

    शमी करीब 1 साल से भारतीय टीम से बाहर हैं। वह लगातार अपने प्रदर्शन से खुद को साबित कर रहे हैं। आईपीएल 2026 में शमी ने कमाल की गेंदबाजी की है और 5 सफलताएं भी प्राप्‍त की हैं। शमी की गेंदबाजी में पुरानी वाली धार नजर आ रही है। नई गेंद से उन्‍होंने बल्‍लेबाजों को परेशान भी किया है।

    प्रसिद्ध कृष्‍णा

    प्रसिद्ध कृष्‍णा आईपीएल के मौजूदा सीजन में अभी दूसरे सबसे ज्‍यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं। वह 6 मैच में 12 शिकार कर चुके हैं। इस दौरान उन्‍होंने 1 बार 4 विकेट हॉल भी लिया। ऐसे में उनकी वापसी से भारतीय तेज गेंदबाजी को मजबूती मिल सकती है।

    भुवनेश्‍वर कुमार

    पाकिस्‍तान के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्‍यू करने वाले भुवनेश्‍वर कुमार की स्विंग का कमाल आज भी बरकरार है। वह आईपीएल 2026 में अपनी लहराती गेंदों से बल्‍लेबाजों को संकट में डाल रहे हैं। आरसीबी के तेज गेंदबाज ने आईपीएल 2026 में अब तक 6 मैच खेले हैं और 10 सफलताएं प्राप्‍त की हैं।

    क्रुणाल पांड्या

    क्रुणाल पांड्या ने जुलाई 2021 में आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। करीब 5 साल से वह भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे हैं। हालांकि, आईपीएल 2026 में अपने प्रदर्शन के दम पर वह वापसी की राह तलाश रहे हैं। क्रुणाल ने अब तक खेले 6 मैच में 8 विकेट प्राप्‍त किए हैं। हालांकि, इस ऑलराउंडर ने बल्‍ले से कोई बड़ी पारी नहीं खेली है।

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 से बाहर हुए Ayush Mhatre, CSK में उनकी जगह लेने के लिए ये 5 धाकड़ प्लेयर्स हैं सबसे बड़े दावेदार

    यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे नहीं, ये बल्लेबाज है भारत का भविष्य; अश्विन ने बताया दोनों से एक कदम आगे