Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    डेब्यू मैच में कुलदीप यादव का चमत्कार, 54 गेंदों तक विकेट को तरसे; फिर आखिरी ओवर में पलट दिया पूरा गेम

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 07:24 PM (IST)

    कुलदीप यादव ने काउंटी क्रिकेट में डेब्‍यू किया। उन्होंने हाल ही में यॉर्कशायर के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया था। ...और पढ़ें

    कुलदीप ने लिए 2 विकेट

    कुलदीप ने लिए 2 विकेट

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। लंबे समय से भारतीय क्रिकेट टीम की प्‍लेइंग 11 में जगह नहीं बना पाने वाले कुलदीप यादव ने काउंटी क्रिकेट में डेब्‍यू किया। उन्होंने हाल ही में यॉर्कशायर के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया था। यॉर्कशायर का सामना आज ग्लेमोर्गन से हो रहा है। इस मुकाबले में कुलदीप यादव छाए गए। पहले 9 ओवर में कोई विकेट नहीं लेने वाले कुलदीप ने आखिरी ओवर में कमाल कर दिया। उन्‍होंने 3 गेंदों पर 2 विकेट लिए।

    किफायती रहे कुलदीप

    मुकाबले में कुलदीप यादव ने किफायती गेंदबाजी भी की। उन्‍होंने अपने कोटे के 10 ओवर में 3.90 की इकोनॉमी से 39 रन देकर 2 विकेट चटकाए। कुलदीप ने 44वें ओवर की पहली गेंद पर विकेटकीपर एलेक्स हॉर्टन का शिकार किया। इसी ओवर की तीसरी गेंद पर भारतीय स्पिनर ने जेमी मैक्लेरॉय को जैक व्हाइट के हाथों कैच आउट कराया।

    186 रन पर सिमटी टीम

    मुकाबले की बात करें तो ग्लेमोर्गन के कप्‍तान एंडी गोरविन ने टॉस जीतकर बल्‍लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बैटिंग करने उतरी टीम 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 3 ओवर पहले ही 186 रन पर ढेर हो गई। सलामी बल्‍लेबाज एडवर्ड बायरम ने सबसे ज्‍यादा 68 रन की पारी खेली। वहीं एलेक्‍स ने 30 रन बनाए।

     

     

    कुलदीप को यॉर्कशायर ने 4 काउंटी चैंपियनशिप के मैचों में से 3 मुकाबलों के लिए साइन किया है। वे पांच वनडे कप मैच भी खेल सकते। कुलदीप ने कहा था, "मैं यॉर्कशायर में शामिल होकर बहुत खुश हूं। इस मौके के लिए मैं बहुत की शुक्रगुजार भी हूं। यॉर्कशायर जैसे गौरवशाली इतिहास रखने वाले क्लब के लिए खेलना मेरे लिए गर्व की बात है।"

    खबरें और भी

    कुलदीप ने कहा, "मुझे हमेशा ही इंग्लिश परिस्थितियों में खेलने का चैलेंज बहुत पसंद आया है। मैंने मैनेजमेंट से बात की और इसके बाद टीम से जुड़ने के लिए एक्साइटेड हो गया।"

    यह भी पढ़ें- कुलदीप यादव ने लगातार प्लेइंग-11 से बाहर रहने के बाद लिया बड़ा फैसला, अब इंग्लैंड में दिखाएंगे अपनी फिरकी का जादू

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: पिच पढ़ने में गलती कर गए गौतम गंभीर और गिल, भुगतना पड़ा खामियाजा!