Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    LSG vs DC Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें लखनऊ-दिल्ली का लाइव मैच? नोट करें डिटेल्स

    Updated: Wed, 01 Apr 2026 05:00 AM (IST)

    आईपीएल 2026 का पांचवां मैच 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    LSG vs DC Live Streaming:लखनऊ-दिल्ली के बीच जंग, कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। LSG vs DC IPL 2026। आईपीएल 2026 का पांचवां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से 1 अप्रैल 2026 को खेला जाना है। ये मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। लखनऊ टीम की कप्तानी ऋषभ पंत के पास है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल के पास है।

    पिछले आईपीएल सीजन की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने छठे पायदान पर रहते हुए और लखनऊ टीम ने 8वें पायदान पर रहकर अपना सफर समाप्त किया था। अब दोनों टीमों की नजरें आईपीएल के 19वें सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीतने पर होगी। ऐसे में जानते हैं फैंस फ्री में कब, कहां और कैसे लखनऊ और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले मैच को लाइवदेख सकते हैं?

    लखनऊ-दिल्ली के बीच जंग, कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

    LSG vs DC के बीच आईपीएल 2026 का पांचवां मुकाबला कब खेला जाएगा?

    लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 का पांचवां मुकाबला बुधवार, 1 अप्रैल को खेला जाएगा।

    LSG vs DC के बीच आईपीएल 2026 का पांचवां मुकाबला कहां खेला जाएगा?

    लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 का पांचवां मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है।  

    LSG vs DC के बीच आईपीएल 2026 का पांचवां मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?

    लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल 2026 का पांचवां मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस आधे घंटे पहले शाम 7 बजे होगा।

    LSG vs DC के बीच आईपीएल 2026 के पांचवें मुकाबले को टीवी पर कैसे देख सकते हैं?

    लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 के पांचवें मुकाबले को टीवी पर स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

    लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 के पांचवें मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?

    लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 के पांचवें मुकाबले को मोबाइल पर जियो हॉटस्‍टार एप पर देख सकते हैं। इसके अलावा मुकाबले से जुड़ी लाइव अपडेट, मैच रिपोर्ट और अन्‍य खबरें आप दैनिक जागरण एप और वेबसाइट पर भी पढ़ सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- इकाना स्टेडियम में दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा! LSG vs DC मैच के 60 फीसदी टिकट बुक, लोगों में जबरदस्त उत्साह

    यह भी पढ़ें- 'बैटिंग करते हुए कप्तान नहीं, सिर्फ बल्लेबाज होता हूं', IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत ने साफ कर दिए अपने इरादे