Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    LSG vs RR: तलवारबाजी छोड़ जडेजा ने मनाया 'पॉकेट वाला' जश्न, निकोलस पूरन को आउट कर सरेआम चिढ़ाया

    Updated: Wed, 22 Apr 2026 11:54 PM (IST)

    लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रवींद्र जडेजा ने निकोलस पूरन को आउट किया। इसके साथ ही उन्होंने अनोखा जश्न मनाया, जो अब चर्चा में है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    रवींद्र जडेजा-निकोलस पूरन

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इकाना स्टेडियम में खेलते हुए दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का रिएक्शन चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने लखनऊ के बल्लेबाज निकोलस पूरन को आउट कर जिस, तरह का रिएक्शन दिया, वो खूब वायरल हो रहा है। राजस्थान के गेंदबाजों ने लखनऊ की टीम पर शुरू से शिकंजा कस लिया और जडेजा ने मिडिल ओवर में आ कर पूरन को शिकार बनाया।

    पूरन सोच-समझकर बल्लेबाजी कर रहे थे और टीम का स्कोर धीरे-धीरे आगे बढ़ा रहे थे। हालांकि, जडेजा ने शानदार गेंदबाजी ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। बाएं हाथ के बल्लेबाज इस सीजन संघर्ष करते दिखे हैं और अब तक एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके हैं। जडेजा ने विकेट लेने के बाद अपने पॉकेट में हाथ डाला। उनका इशारा इस तरफ था कि अब आप मेरी पॉकेट में हो। उनका ये रिएक्शन खूब वायरल हो रहा है।

    रवींद्र जडेजा का रिएक्शन

    पूरन को आउट करने के बाद जडेजा आक्रामक अंदाज में दिखाई दिए। उन्होंने विकेट हासिल करने के बाद इशारा किया कि 'आप मेरे पॉकेट में हो।' उनका इस तरह का रिएक्शन खूब वायरल हो रहा है। जडेजा आमतौर पर बल्लेबाजी के बाद तलवार चलाने का इशारा कर जश्न मनाते हैं। हालांकि, उन्हें इस बार एक अलग तरह का जश्न मनाते देखा गया। उन्होंने इस मुकाबले में शानदार खेल दिखाया।

    रवींद्र जडेजा का शानदार प्रदर्शन

    जडेजा ने पहले बल्लेबाजी से लड़खड़ाती हुई राजस्थान की पारी को सहारा दिया। एक समय पर ऐसा लग रहा था कि रॉयल्स की टीम 120 रनों के आसपास सिमट जाएगी। हालांकि, दिग्गज ऑलराउंडर संकटमोचक बनकर आए और उन्होंने टीम को 159 रनों के स्कोर तक पहुंचा दिया। जडेजा ने 29 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली, जिसमें 2 चौके और एक गगनचुंबी छक्का शामिल रहा। उनकी पारी का ही नतीजा था कि टीम 159 रनों का स्कोर खड़ा कर सकी। इसके बाद उन्होंने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 29 रन खर्च करते हुए एक विकेट अपने नाम किया।

    राजस्थान ने जीता मुकाबला

    लखनऊ के खिलाफ इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान ने 40 रनों से जीत हासिल की। मैच में आरआर ने लखनऊ को जीत के लिए 160 रनों का लक्ष्य दिया था। हालांकि, एलएसजी की टीम 119 रनों पर सिमट गई और उन्हें 40 रनों की शिकस्त झेलनी पड़ी। ऋषभ पंत की अगुवाई वाली टीम की ये लगातार चौथी हार है।

    यह भी पढ़ें- LSG vs RR: गेंदबाजों के कमाल से जीती राजस्थान रॉयल्स, लखनऊ को घर में घुसकर बुरी तरह रौंदा

    यह भी पढ़ें- 'उसकी बात करना ही फिजूल है', रावलपिंडी की लगातार 8 हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने मोहम्मद रिजवान का उड़ाया मजाक