Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026: मुंबई इंडियंस के खिलाफ 'एल क्‍लासिको' मैच में नहीं नजर आएंगे धोनी? CSK खेमे में मची खलबली

    Updated: Thu, 23 Apr 2026 04:26 PM (IST)

    मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच महामुकाबले से पहले फैंस को बड़ा झटका लगा है। रोहित शर्मा और एमएस धोनी के खेलने को लेकर ताजा अपडेट सामने आई ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    एमएस धोनी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रोहित शर्मा और एमएस धोनी की एक्शन में देखने के लिए फैंस बेताब होंगे। हालांकि, उनका इंतजार अब और भी बढ़ सकता है। बता दें कि मुंबई और चेन्नई के लिए अब तक ये सीजन कुछ खास नहीं रहा है। सीएसके लगातार खिलाड़ियों के चोटिल होने से परेशान है, तो मुंबई के लिए भी दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा चिंता का विषय बने हुए हैं। एमएस धोनी भी चोट की वजह से अब तक एक भी मैच नहीं खेल सके हैं।

    रोहित और धोनी को लेकर ऐसी खबरें सामने आ रही थी कि दोनों एल क्लासिको मैच में वापसी कर सकते हैं। हालांकि, फैंस की उम्मीदों पर पानी फिरता हुआ दिखाई दे रहा है। रोहित और धोनी दोनों ही मुकाबले से बाहर हो सकते हैं। दोनों अब तक अपनी चोट से उबर नहीं सके हैं, जिससे वे इस महामुकाबले से बाहर हो सकते हैं।

    रोहित शर्मा और एमएस धोनी होंगे बाहर

    क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शर्मा और एमएस धोनी ने नेट्स में अभ्यास जरूर किया है। हालांकि, वे अब तक पूरी तरह से फिट नहीं हैं। रोहित को लेकर फ्रेंचाइजी अतिरिक्त सावधानी बरत रही है और उनको लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों में से कोई एक इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेल सकता है लेकिन इसकी संभावना बहुत कम है।

    रोहित ने नेट्स में बल्लेबाजी की लेकिन पूरी तरह से फिट नहीं दिख रहे थे। इस वजह से फ्रेंचाइजी ऐसे समय में कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है। इसके अलावा धोनी को भी अभ्यास करते हुए देखा गया था। उनको लेकर सीएसके ने फैसला उन्हीं के ऊपर छोड़ दिया है। धोनी ने फिलहाल ऐसा कोई संकेत नहीं दिया है कि वे मुंबई के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। चेन्नई के पूर्व कप्तान हमेशा चौंकाने के लिए जाने जाते हैं और ऐसे में अगर वे खेलने का फैसला करते हैं, तो ये भी एक चौंकाने वाला फैसला होगा।

    रोहित-धोनी की चोट

    रोहित शर्मा को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 12 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के दौरान चोट लगी थी। उन्हें हैमिस्ट्रिंग में खिंचाव का सामना करना पड़ा था और फिर मैदान से बाहर चले गए थे। तो वहीं धोनी को सीजन की शुरुआत से पहले ही पिंडली में चोट लगी थी, जिसकी वजह से अब तक एक भी मुकाबला नहीं खेल सके हैं।

    यह भी पढ़ें- क्रिकेट मैच या कुश्ती का मैदान? लखनऊ-राजस्थान मुकाबले के दौरान फैंस के बीच जमकर चले लात-घूसे, VIDEO वायरल

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: 'बस गेंद को सही हिट करना चाहता हूं', पंजाब के Priyansh Arya ने खोला सफलता का राज