Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MI-KKR ने बना दी जोड़ी! प्रपोज करने के दौरान स्‍टेडियम में गिर गई अंगूठी, फिर प्‍यार को यू मिली मंजूरी - Video

    Updated: Mon, 30 Mar 2026 04:12 PM (IST)

    IPL 2026, MI vs KKR: मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबले में एक फैन ने लड़की को प्रपोज करके महफिल लूट ली। इस कपल का वीडियो वायरल हो गय ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मुंबई इंडियंस के फैन ने केकेआर की फैन को प्रपोज किया (Pic Credit - KKR)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) एक ऐसा मंच बन चुका है, जहां क्रिकेटर्स के साथ-साथ फैंस की जिंदगी भी बन जाती है। यहां खेल के मैदान पर भी सिनेमा जैसा सुखी अनुभव देखने को मिलता है।

    कई बार पहले देखने को मिला कि क्रिकेटर्स ने स्‍टेडियम में अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करके आगे चलकर हमसफर बनाया। अब मैदान में एक फैन कपल बनते हुए दिखा, जिसका सरप्राइजिंग एलीमेंट ऐसा रहा कि वो महफिल की शान बन गए।

    बता दें कि यह खूबसूरत वाकया मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच रविवार को वानखेड़े स्‍टेडियम पर खेले गए मुकाबले के दौरान घटा। मुंबई इंडियंस के एक फैन ने कोलकाता नाइटराइडर्स की महिला प्रशंसक को स्‍टैंड्स में प्रपोज करना चाहा। मगर यहां एक शानदार ट्विस्‍ट आया।

    मजेदार पल, लेकिन दिल मिल गए

    दरअसल, एमआई की जर्सी पहने पुरुष फैन ने केकेआर की जर्सी पहनी लड़की को प्रपोज करने के लिए अपने घुटने पर बैठने का प्रयास किया, तो उनके हाथ से अंगूठी फिसलकर नीचे जा गिरी। कैमरामैन सहित स्‍टैंड्स में मौजूद अन्‍य फैंस ने अंगूठी ढूंढना शुरू किया। छोटे से प्रयास के बाद अंगूठी मिली तो एमआई के फैन को सौंपी गई।

    बस फिर क्‍या था। लड़के ने लड़की की उंगली में अंगूठी पहनाई और जवाब में उसे हां मिला। दोनों एक-दूसरे से गले मिले। आस-पास मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर इस कपल की हौसलाअफजाई की और रिश्‍ते में आने की एक-दूसरे को बधाई दी। 24 सेकंड की यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई।

    केकेआर की हुई वाहवाही

    कोलकाता नाइटराइडर्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्‍स पर यह प्‍यारभरा वीडियो शेयर करके कैप्‍शन लिखा - 'शी प्रोथम भालोबाशर फीलिंग'। यह एक बंगाली फ्रेज है, जिसका मतलब होता है- 'पहले प्‍यार की भावना।' केकेआर ने सोमवार को यह वीडियो शेयर किया और इस पर फैंस ने जमकर प्‍यारे कमेंट्स किए।

    एमआई ने केकेआर को धोया

    वहीं, अगर मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 की विजयी शुरूआत की। एमआई ने वानखेड़े स्‍टेडियम पर केकेआर ने पहले बल्‍लेबाजी करके 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 220 रन बनाए। जवाब में एमआई ने 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया। एमआई ने 13 साल बाद आईपीएल में अपना पहला मैच जीता।

    यह भी पढ़ें: रिकॉर्ड्स, रन चेज और रोमांच... मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदकर रचा नया इतिहास

    यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा का वानखेड़े में तूफान, 6 बड़े रिकॉर्ड्स किए ध्वस्त; कोहली भी छूटे पीछे