MI W vs GG W WPL 2026 Highlights: हरमनप्रीत कौर के अर्धशतक से मुंबई की जीत, गुजरात को हैट्रिक लगाने से रोका
MI W vs GG W: मुंबई इंडियंस की टीम ने गुजरात जायंट्स को जीत की हैट्रिक लगाने से रोक दिया और उसे इस सीजन की पहली हार सौंपी। ये मुंबई की दूसरी जीत है।

गुजरात और मुंबई के बीच में टक्कर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। हरमनप्रीत कौर के नाबाद 71 और निकोला कैरी के नाबाद 37 रनों के दम पर मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को सात विकेट से हरा दिया। मुंबई को जीत के लिए 193 रन बनाने थे जो उसने चार गेंद पहले बना लिए। कप्तान कौर ने अपनी पारी में 43 गेंदों का सामना किया और सात चौकों के अलावा दो चौकै मारे।
इससे पहले गुजरात ने भारती फूलमाली और जॉर्जिया वारेहम की तूफानी पारियों के दम पर 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 192 रन बनाए थे। भारती ने 15 गेंदो ंपर 36 रन बनाए जिसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल रहे। वहीं जॉर्जिया ने 33 गेंदों पर 43 रन बनाए जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल रहे।
MI W vs GG W Live Score: मुंबई की जीत
आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर हरमनप्रीत कौर ने सोफी डिवाइन की गेंद पर चौका मार अपनी टीम को जीत दिला दी और गुजरात को जीत की हैट्रिक लगाने से रोक दिया।
MI W vs GG W Live Score: मुंबई को 1 ओवर में चाहिए पांच रन
मैच रोमांचक मोड पर पहुंच चुका है। आखिरी ओवर बचा है और मुंबई को जीत के लिए पांच रन चाहिए। हालांकि, गुजरात को मैच में से पूरी तरह से बाहर नहीं किया जा सकता।
MI W vs GG W Live Score: हरमनप्रीत कौर का अर्धशतक
17वें ओवर की दूसरी गेंद पर एक रन लेकर हरमनप्रीत कौर ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उनका सेट होना गुजरात के लिए टेंशन क बात है क्योंकि अगर वह आउट नहीं हुईं तो मैच निकाल ले जाएंगी।
MI W vs GG W Live Score: 15 ओवरों का खेल खत्म
15 ओवरों का खेल खत्म हो गया है। मुंबई ने अभी तक तीन विकेट के नुकसान पर 134 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए आखिरी पांच ओवरों में 59 रनों की दरकार है।
MI W vs GG W Live Score: अमनजोत हुईं आउट
13वें ओवर की पहली गेंद पर अमनजोत कौर आउट हो गई हैं। उन्हें सोफी डिवाइन ने पवेलियन की राह दिखाई। इसी के साथ मुंबई का तीसरा विकेट गिर चुका है।
MI W vs GG W Live Score: पावरप्ले खत्म
पावरप्ले खत्म हो गया है। इन छह ओवरों में मुंबई ने दो विकेट खोकर 48 रन बनाए हैं। मुंबई के लिए ये स्थिति अच्छी नहीं है। उसे जीत चाहिए तो तेजी से रन बनाने होंगे।
MI W vs GG W Live Score: मैथ्यूज लौटीं पवेलियन
पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर हैली मैथ्यूज का विकेट गुजरात को मिल गया है। काश्वी गौतम ने उन्हें सोफी डिवाइन के हाथों कैच करा अपनी टीम को दूसरी सफलता दिलाई। ये गुजरात के लिए बड़ा झटका है।
MI W vs GG W Live Score: मुंबई का पहला विकेट गिरा
मुंबई का पहला विकेट गिर गया है। रेणुका सिंह ने तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर कामलिनी को विकेटकीपर मूनी के हाथों स्टम्प करा दिया। वह 12 गेंदों पर 13 रन ही बना सकीं।
MI W vs GG W Live Score: मुंबई की पारी शुरू
मुंबई की पारी शुरू हो गई है। टीम की तरफ से ओपनिंग करने जी कामलिनी और हैली मैथ्यूज आई हैं। जीत के लिए मुंबई को 193 रनों की जरूरत है।
MI W vs GG W Live Score: गुजरात ने बनाए 192 रन
आखिरी दो ओवरों में 39 रन जोड़ते हुए गुजरात ने 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 192 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारती फूलमाली 15 गेंदों पर 36 और जॉर्जिया 33 गेंदों पर 43 रन बनाने में सफल रहीं।
MI W vs GG W Live Score: गुजरात का स्कोर 150 के पार
18 ओवरों का खेल हो चुका है और गुजरात का स्कोर 150 के पार जा चुका है। आखिरी दो ओवरों में टीम को तूफानी रफ्तार से रन बनाने की जरूरत है।
MI W vs GG W Live Score: आयुषी सोनी रिटायर्ड आउट
15वें ओवर की आखिरी गेंद पर आयुषी रिटायर्ड आउट हो गई हैं। इसी के साथ गुजरात ने अपना पांचवां विकेट खो दिया है।
MI W vs GG W Live Score: 15 ओवरों का खेल खत्म
15 ओवरों का खेल खत्म हो गया है। गुजरात ने चार विकेट खोकर 130 रन बना लिए हैं और उसकी कोशिश अब आखिरी पांच ओवरों में तेजी से रन बना मजबूत स्कोर हासिल करने की है।
MI W vs GG W Live Score: गुजरात ने खोया चौथा विकेट
गुजरात ने अपना चौथा विकेट खो दिया है। मैथ्यूज ने 11वें ओवर की पहली गेंद पर कनिका को आउट कर मुंबई को बड़ी सफलता दिलाई। बाएं हाथ की इस बल्लेबाज ने 18 गेंदों पर 35 रन बनाए जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल रहे।
MI W vs GG W Live Score: गार्डनर लौटीं पवेलियन
मुंबई को तीसरी सफलता मिल गई है। कैरी ने 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर गुजरात की कप्तान एश्ले गार्डनर को पवेलियन भेज दिया है। गेंद उनके पैड पर लगी और मुंबई ने अपील की जिसे अंपायर ने नकार दिया। मुंबई ने रिव्यू लिया जो सफल रहा और गार्डनर 20 रन बनाकर आउट हो गईं।
MI W vs GG W Live Score: बेथ मूनी आउट
बेथ मूनी आउट हो गई हैं। सातवां ओवर लेकर आईं एमलिया कर ने तीसरी ही गेंद पर मूनी को अपने हाथों कैच कर पवेलियन की राह दिखाई। मूनी ने 26 गेंदों पर 33 रन बनाए।
MI W vs GG W Live Score: पावरप्ले खत्म
पावरप्ले खत्म हो गया है। गुजरात ने इन छह ओवरों में एक विकेट खोकर 62 रन बनाए हैं। बेथ मूनी को पहले ओवर में जीवनदान देना मुंबई को भारी पड़ा है। वह तेजी से रन बना रही हैं। कनिका आहूजा उनका साथ दे रही हैं।
MI W vs GG W Live Score: गुजरात का अर्धशतक पूरा
गुजरात का अर्धशतक पूरा हो गया है। पांच ओवरों में टीम का स्कोर 51 है और मूनी-कनिका का जोड़ी मुंबई के लिए परेशानी बनी हुई है।
MI W vs GG W Live Score: गुजरात का पहला विकेट गिरा
गुजरात ने सोफी डिवाइन के रूप में अपना पहला विकेट खो दिया है। तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर इस्माइल की गेंद पर विकेटकीपर कामिलिनी ने उनका कैच लपका। सोफी ने सिर्फ आठ रन बनाए।
MI W vs GG W Live Score: गुजरात की पारी शुरू
गुजरात की पारी शुरू हो गई है। बेथ मूनी और सोफी डिवाइन पारी की शुरुआत कर रही हैं। मुंबई की तरफ से पहला ओवर शबनम इस्माइल फेंक रही हैं।
MI W vs GG W Live Score: गुजरात की प्लेइंग-11
एश्ले गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, आयुष सोनी, जॉर्जिया वारेहम, भारती फूलमाली, काश्वी गौतम, कनिका आहुजा, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह।
MI W vs GG W Live Score: मुंबई की प्लेइंग-11
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जी कामलिनी, हैली मैथ्यूज, एमलिया कर, निकोला कैरी, संजीवन संजना, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, शबनम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, त्रिवेणी वशिष्ठ
MI W vs GG W Live Score: मुंबई की पहले गेंदबाजी
मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस मैच में टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम ने एक बदलाव किया है। नेट सिवर ब्रंट नहीं खेल रही हैं। वह बीमार हैं। उनकी जगह हैली मैथ्यूज आई हैं।
MI W vs GG W Live Score: जीत की हैट्रिक पर गुजरात की नजरें
विमंस प्रीमियर लीग में आज गुजरात जायंट्स का सामना मुंबई इंडियंस से है। इस मैच में गुजरात की नजरें जीत की हैट्रिक लगाने पर हैं तो वहीं मुंबई अपनी दूसरी जीत की तलाश में है।