पाकिस्तान सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा झटका, दिग्गज ऑलराउंडर हुआ बाहर
मिचेल मार्श टखने की चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह जॉश इंग्लिस ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी क ...और पढ़ें
-1779795295612_m.webp)
पाकिस्तान दौरे पर जाएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका लग गया है। ऑस्ट्रेलिया का तूफानी ऑलराउंडर इस सीरीज में नहीं खेल पाएगा। ये पाकिस्तान के लिए अच्छी खबर है जिसे इस समय जीत की सख्त जरूरत है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया है कि मिचेल मार्श इस सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। वह चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। मार्श इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करने वाले थे, लेकिन अब वह खेलेंगे ही नहीं।
इंग्लिस बने कप्तान
मार्श की जगह अब विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉश इंग्लिस टीम की कप्तानी करेंगे। मार्श को टखने में चोट लगी है। उनको ये चोट आईपीएल-2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए लगी थी। इसी कारण वह पंजाब किंग्स के खिलाफ लखनऊ के आखिरी मैच में नहीं खेले जो 23 मई को हुआ था। आईपीएल में मार्श ने 563 रन बनाए थे और वह अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा जारी बयान के मुताबिक मार्श अब पर्थ में रहेंगे और अपनी चोट पर काम करेंगे। बोर्ड ने उनके रिप्लेसमेंट का एलान नहीं किया। उनके बांग्लादेश दौरे पर खेली जाने वाली वनडे सीरीज तक फिट होने की संभावना जताई जा रही है।
खबरें और भी
ऐसा है शेड्यूल
मार्श की जगह कप्तानी करने जा रहे इंग्लिस भी आईपीएल में लखनऊ के लिए खेल रहे थे। हालांकि, वह काफी देर से टीम से जुड़े थे। सीरीज का पहला मैच 30 मई को होगा। ये मैच रावलपिंडी में खेला जाएगा। दूसरा वनडे दो जून को होगा। वहीं तीसरा मैच चार जून को खेला जाएगा। इन दोनों मैचों की मेजबानी लाहौर करेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।