Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    FIFA World Cup 2026: पेनल्टी शूटआउट में मोरक्को ने नीदरैलैंड्स को दी पटखनी, अंतिम-16 में शान से बनाई जगह 

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 02:36 PM (IST)

    मोरक्को ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड्स को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर अंतिम-16 में जगह बनाई। मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त ...और पढ़ें

    नीदरलैंड्स को मोरक्को के हाथों मिली हार

    नीदरलैंड्स को मोरक्को के हाथों मिली हार

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अतीत कई बार आपका पीछा नहीं छोड़ता है। नीदरलैंड्स फुटबॉल टीम के लिए ये बात सही बैठती दिख रही है क्योंकि ये टीम एक बार फिर फीफा वर्ल्ड कप-2026 से बाहर हो गई है। मोरक्को ने सोमवार को नीदरलैंड्स को पेनल्टी शूटआउट में मात दी। ये चौथी बार है जब नीदरलैंड्स की टीम पेनल्टी शूटआउट में हारकर वर्ल्ड कप से बाहर हुई है।

    स्टॉपेज टाइम के बाद मैच 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ। मैच का फैसला फिर पेनल्टी शूट आउट में निकला। मोरक्को ने पांच में से तीन पेनल्टी को गोल में तब्दील किया तो वहीं नीदरलैंड्स की टीम दो पर ही गोल कर पाई। इसी के साथ मोरक्को ने राउंड-16 में जगह बना ली है और नीदरलैंड्स को बाहर का रास्ता दिखा दिया।

    जमकर हुई टक्कर

    दोनों टीमों ने इस मैच में बेहतरीन खेल दिखाया। दोनों ही टीमों ने पहले हाफ में एक भी गोल नहीं किया। दूसरे हाफ में भी दोनों टीमें एक-दूसरे के मौकों को नकार रही थीं। हालांकि, कोडी कगपो ने 72वें मिनट में नीदरलैंड्स के लिए गोल कर दिया। ये इस मैच का पहला गोल था और लगने लगा था कि ये विजयी गोल भी होगा। 90 मिनट का खेल हो जाने के बाद भी मोरक्को का खाता नहीं खुला था।

    मोरक्को ने आखिरी मिनट में कुछ बदलाव किए थे जो रंग नहीं ला सके। हालांकि, स्टॉपेज टाइम में मोरक्को ने बराबरी कर ली। चेम्सडिने तल्बी ने बाईं तरफ से शानदार किक लगाई और डिफेंडर इसा डियोप को गेंद दी। डियोप ने गेंद को नेट के अंदर डालने में कोई गलती नहीं की।

    खबरें और भी

    पेनल्टी शूट आउट में निकला नतीजा

    मैच का फैसला अब पेनल्टी शूट आउट में निकलना था। नीदरलैंड्स ने टॉस जीता और पेनल्टी लेने का फैसला किया। नीदरलैंड्स के लिए पहली पेनल्टी टेयुन कूपमेइनर्स ने ली जो सफल रही। मोरक्को के लिए पहली पेनल्टी लेने आए आयनोई गोल नहीं कर सके। यहां नीदरलैंड्स की टीम 1-0 से आगे थी। लेकिन नीदलैंड्स के लिए अगली पेनल्टी लेने आए जस्टीन क्लूवर्ट गोल नहीं कर पाए। साउफिने रहिमी ने रिबाउंड पर गोल कर मोरक्को को बराबरी पर ला दिया।

    वाउट वेगहोर्स्ट ने नीदरलैंड्स के लिए गोल किया और फिर ताल्बी ने एक और गोल कर मोरक्को को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद क्विटेन टिम्बर नीदलैंड्स के लिए गोल नहीं कर सके। अचरफ हकीमी भी मोरक्को को बढ़त नहीं दिला पाए। यहां स्कोर 2-2 से बराबरी पर था। दोनों टीमों के पास एक-एक पेनल्टी बची थीं। नीदरलैंड्स के लिए पेनल्टी लेने आए क्रायसेंसियो समरविले ने मौका गंवा दिया, लेकिन इस्माइल साईबारी ने गोल करते हुए मैच मोरक्को को मैच जिता दिया।

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: जर्मनी को हराकर पराग्वे ने रचा इतिहास, पेनल्टी शूटआउट में किया बड़ा उलटफेर

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup: ब्राजील ने जापान का सपना तोड़ा, आखिरी मिनटों में गोल दागकर राउंड ऑफ 16 में बनाई जगह