Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BAN vs PAK: बांग्‍लादेश के बुमराह बनेंगे Nahid Rana? वर्ल्‍ड कप के बाद पाकिस्‍तानियों की फजीहत करते हुए मारा 'पंजा'

    Updated: Wed, 11 Mar 2026 03:58 PM (IST)

    टी20 विश्‍व कप 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्‍तान टीम बांग्‍लादेश के दौरे पर पहुंची। ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में पाकिस्‍तान और बांग् ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नाहिद राणा ने की कमाल की गेंदबाजी।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्‍व कप 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्‍तान टीम बांग्‍लादेश के दौरे पर पहुंची। ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में पाकिस्‍तान और बांग्‍लादेश के बीच पहला वनडे मैच खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी पाकिस्‍तान के टॉप ऑर्डर को बांग्‍लादेश के तेज गेंदबाज Nahid Rana ने दिन में तारे दिखा दिए।

    नाहिद ने खोला पंजा

    नाहिद राणा ने अपने वनडे करियर का बेस्‍ट प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट चटकाए। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी पाकिस्‍तान टीम को टॉप ऑर्डर ने अच्‍छी शुरुआत दी। साहिबजादा फरहान और माज सदाकत ने पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। इसके बाद 25 रन के भीतर पाकिस्‍तान ने 5 विकेट गंवा दिए। खास बात यह है कि सभी 5 विकेट नाहिद राणा ने चटकाए।

    टॉप ऑर्डर को बनाया शिकार

    10वें ओवर की आखिरी गेंद पर नाहिद राण ने साहिबजादा (27) को अफीफ हुसैन के हाथों कैच आउट कराया। 12वां ओवर करने आए नाहिद ने शमील हुसैन (4) का शिकार किया। 14वें ओवर में उन्‍होंने माज सदाकत (18) और 16वें ओवर में विकेटकीपर मोहम्‍मद रिजवान (10) को लिटन दास के हाथों कैच आउट कराया। 18वें ओवर में बांग्‍लादेशी पेसर ने सलमान अली आगा (5) को पवेलियन भेजा।

     

     

     

    114 रन पर सिमटा पाकिस्‍तान

    मुकाबले की बात करें तो नाहिद ने 7 ओवर गेंदबाजी की। इस दौरान वह काफी किफायती भी रहे। उन्‍होंने 3.40 की इकोनॉमी से 24 रन देकर 5 विकेट चटकाए। वहीं पाकिस्‍तान टीम की बात करें तो वह पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाए। टीम 30.4 ओवर में 114 रन पर सिमट गई। फहीम अशरफ ने सबसे ज्‍यादा 37 रन की पारी खेली। वहीं ओपनर साहिबदाजा फरहान ने 27 और माज सदाकत ने 18 रनों का योगदान दिया। बांग्‍लादेश के कप्‍तान मेहद हसन मिराज ने 3 सफलताएं प्राप्‍त कीं। 

     

     

     

    यह भी पढ़ें- BAN vs PAK 1st ODI Live Streaming: कब, कहां और कैसे देख सकते हैं बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान का पहला वनडे मैच लाइव?

    यह भी पढ़ें- भारत के टी20 वर्ल्‍ड कप चैंपियन बनने पर आगबबूला हुए Mohammad Amir, कहा- 'मेरे घर नहीं लाएंगे ट्रॉफी'