Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RR vs LSG: जीत का जश्न पड़ा भारी, राजस्थान के Nandre Burger पर लगा मोटा जुर्माना; पंत को दिखाई थी अकड़

    Updated: Thu, 23 Apr 2026 12:15 PM (IST)

    Nandre Burger Fine: राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज नांद्रे बर्गर पर नियमों का उल्लंघन करने के लिए आईपीएल ने उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया है औ ...और पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। RR Pacer Nandre Burger Fined: राजस्थान रॉयल्स के पेसर नांद्रे बर्गर पर आईपीएल ने उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। साथ ही एक डिमेरिट अंक उनके खाते में जुड़ गया है। नांद्रे बर्गर पर ये फाइन लखनऊ बनाम राजस्थान के मैच के दौरान आईपीएल के नियमों को तोड़ने की वजह से लगाया गया है।

    ये मुकाबला लखनऊ के भारत रत्नी श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जिसमें आरआर ने एलएसजी को 40 रन से मात दी। आइए जानते हैं क्यों नांद्र बर्गर को सजा मिली है?

    Nandre Burger पर लगा मोटा जुर्माना

    दरअसल, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर को आर्टिकल 2.5 के तहत लेवल 1 का दोषी पाया गया है। उन्होंने अपनी गलती मान ली है। आईपीएल ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, नांद्रे बर्गर ने आर्टिकल 2.5 के तहत लेवल 1 के अपराध को स्वीकार कर लिया। इसमें ऐसी भाषा, हरकतें या इशारे का इस्तेमाल करना शामिल है, जो किसी दूसरे खिलाड़ी का अपमान करते हों या उससे आक्रमक प्रतिक्रिया भड़का सकते हों। उन्होंने मैच रेफरी की सजा को मान लिया। 

    पंत को सेंड-ऑफ का इशारा करना पड़ा भारी

    लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत को आउट करने के बाद बर्गर ने उन्हें सेंड-ऑफ का इशारा किया था। लखनऊ की पारी के दूसरे ओवर में पंत बर्गर की गेंद पर विकेट के पीछे ध्रुव का कैच थमा बैठे। इस दौरान पंत खाता तक नहीं खोल पाए थे।

    राजस्थान ने सीजन की पांचवीं जीत दर्ज की

    अगर बात करें मैच की तो टॉस हारने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 159 रन बनाए। आरआर की टीम का टॉप ऑर्डर जल्दी ही डग आउट लौट गया था, लेकिन मिडिल ऑर्डर में रवींद्र जडेजा ने राजस्थान की पारी को संभाला। उन्होंने 29 गेंदों पर नाबाद 43 रन बनाए।

    इसके जवाब में 160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स 119 रन ही बना सकी। लखनऊ की टीम पूरे 20 ओवर ही नहीं खेल सकी और ये मैच हार गई। रवींद्र जडेजा को लखनऊ के खिलाफ मिली इस जीत का हीरो चुना गया, जिन्हें गेंद से भी निकोलस पूरन का एक बड़ा विकेट लिया था।

    यह भी पढ़ें- RR vs LSG: 'गुजरात की शिक्षा मंत्री के नाम…', Ravindra Jadeja ने मैच जिताकर पत्नी रिवाबा को दिया खास तोहफा

    यह भी पढ़ें- RR vs LSG: पांचवीं हार के बाद बौखलाए कप्तान Rishabh Pant, बोले- गलतियों को तलाशना होगा