Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ICC ने अंपायरों के एलीट पैनल का किया एलान, सिर्फ एक भारतीय को मिली जगह

    Updated: Mon, 11 May 2026 10:19 PM (IST)

    आईसीसी ने 2026-27 सत्र के लिए अपने एलीट पैनल के अंपायरों और मैच रेफरी को बिना किसी बदलाव के बरकरार रखा है। नितिन मेनन एकमात्र भारतीय अंपायर बने हुए है ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    आईसीसी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    पीटीआई, दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने सोमवार को अपनी वार्षिक समीक्षा के बाद 2026-27 अंतरराष्ट्रीय सत्र के लिए मैच अधिकारियों के पैनल में कोई बदलाव नहीं किया, जिससे नितिन मेनन एलीट पैनल अंपायरों की सूची में एकमात्र भारतीय बने हुए हैं।

    अंपायर चयन पैनल की विस्तृत समीक्षा के बाद आईसीसी ने मौजूदा एलीट अंपायरों और मैच रेफरी के पैनल को बरकरार रखा है। नितिन मेनन वर्ष 2020 से एलीट पैनल का हिस्सा हैं। वहीं, भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ मैच रेफरी के एलीट पैनल में शामिल एकमात्र भारतीय हैं।

    मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजोग गुप्ता ने दी बधाई

    आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजोग गुप्ता ने कहा कि 2026-27 सत्र के लिए एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल को बरकरार रखने का फैसला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंपायरिंग की निरंतरता और उच्च मानकों को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आईसीसी की ओर से मैं पैनल के सभी सदस्यों को दोबारा चयनित होने पर बधाई देता हूं।

    अंपायर चयन पैनल में आईसीसी के महाप्रबंधक (क्रिकेट) वसीम खान अध्यक्ष के रूप में शामिल थे। इसके अलावा इंग्लिश प्रीमियर लीग के पूर्व रेफरी माइक राइली, पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर और अंपायर कोच पीटर मैनुअल तथा पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर शामिल थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- PBKS vs DC: पंजाब की तूफानी बैटिंग से डर गए दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल! गेंदबाजी से काटी कन्नी, नहीं फेंका एक भी ओवर

    यह भी पढ़ें- नेपाल का ऐतिहासिक दौरा कर सकती है ये टीम, भारत में हो चुकी है प्लानिंग