Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    काउंटी में चोट के कारण रिप्लेस होने वाले पहले खिलाड़ी बने नोआ थेन, कप्तान टॉम वेस्टली की जगह ली

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 10:26 AM (IST)

    एसेक्स के ऑलराउंडर नोआ थेन शुक्रवार को इंग्लैंड के काउंटी क्रिकेट में चोट के कारण रिप्लेस होने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    एसेक्स के ऑलराउंडर नोआ थेन।

    लंदन, रायटर। एसेक्स के ऑलराउंडर नोआ थेन शुक्रवार को इंग्लैंड के काउंटी क्रिकेट में चोट के कारण रिप्लेस होने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने कप्तान टॉम वेस्टली की जगह ली, जिनकी अंगुली हैम्पशायर के विरुद्ध बल्लेबाजी करते समय टूट गई थी। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने इस हफ्ते की शुरुआत में पूरे सीजन के लिए एक ट्रॉयल शुरू किया था।

    इसके तहत चोट, बीमारी या जिंदगी की किसी बड़ी घटना, जैसे बच्चे का जन्म या परिवार के किसी सदस्य की गंभीर बीमारी की स्थिति में पूरी तरह से हिस्सा लेने वाले एक जैसे खिलाड़ी को रिप्लेसमेंट के तौर पर लाने की अनुमति दी गई है। मौजूदा नियमों के तहत चोटिल खिलाड़ियों की जगह एक सब्स्टीट्यूट क्षेत्ररक्षक को ही उतारा जा सकता था।

     

     

     

    लेकिन, आईसीसी के सदस्य बोर्डों से घरेलू क्रिकेट में चोट के कारण रिप्लेसमेंट के नियमों के साथ प्रयोग करने के सुझाव के बाद ईसीबी ने इन खिलाड़ियों को मैच में पूरी तरह से हिस्सा लेने की अनुमति दे दी। ऑस्ट्रेलिया, भारत और दक्षिण अफ्रीका के घरेलू प्रथम श्रेणी टूर्नामेंटों में भी इसी तरह के नियमों का प्रयोग किया जा चुका है।

    खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट को मैच रेफरी से मंजूरी मिलना जरूरी है और एक बार रिप्लेस होने के बाद कोई भी खिलाड़ी दोबारा मैच में हिस्सा नहीं ले सकता। वेस्टली मुख्य रूप से एक बल्लेबाज हैं, इसलिए उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर आए थेन को इस मैच में बल्लेबाजी करने की अनुमति तो होगी, लेकिन वह गेंदबाजी नहीं कर करेंगे।

    यह भी पढ़ें- CSK vs PBKS: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पारी के आगे चारो खाने चित हुई चेन्नई, सीएसके से आगे निकली पंजाब

    यह भी पढ़ें- CSK vs PBKS: अंपायर की गलती के कारण बुरी तरह फंस गए थे आयुष म्हात्रे, बैट टेस्ट को लेकर हुआ खूब ड्रामा