Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PCB से बातचीत के लिए लाहौर पहुंचे ICC उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा, भारत-पाकिस्तान मैच के विवाद को सुलझाने की करेंगे कोशिश

    Updated: Sun, 08 Feb 2026 09:58 PM (IST)

    आईसीसी उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा भारत के खिलाफ टी-20 विश्व कप मैच के पाकिस्तान के प्रस्तावित बहिष्कार पर गतिरोध सुलझाने लाहौर पहुंचे हैं। वह पीसीबी प्रमु ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    लाहौर पहुंचे आईसीसी उपाध्यक्ष

    पीटीआई, कराची। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा भारत के विरुद्ध टी-20 विश्व कप मुकाबले के पाकिस्तान के प्रस्तावित बहिष्कार पर जारी गतिरोध को सुलझाने की कोशिशों के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अधिकारियों से मिलने के लिए लाहौर पहुंच गए हैं। आईसीसी में सिंगापुर का प्रतिनिधित्व करने वाले ख्वाजा वैश्विक संचालन संस्था में एक प्रभावशाली व्यक्ति हैं और एसोसिएट सदस्य निदेशक के तौर पर बोर्ड में उनके पास मतदान का अधिकार है।

    पीसीबी के एक सूत्र के अनुसार आईसीसी ने इस विवादास्पद विषय पर मध्यस्थ के रूप में ख्वाजा को नामित किया है। ख्वाजा पिछले कुछ समय से मोहसिन नकवी से बातचीत कर रहे हैं और इसलिए ही लाहौर आए हैं, जिससे कि रविवार शाम वर्चुअल बैठक से पहले पीसीबी प्रमुख और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम से बात कर सकें। अमीनुल पहले से ही लाहौर में हैं और रविवार को नकवी से मिल चुके हैं।

    एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

    उम्मीद है कि अमीनुल उन चर्चाओं का हिस्सा होंगे जिनका मकसद पाकिस्तान को 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के विरुद्ध नहीं खेलने के अपने फैसले पर फिर से विचार करने के लिए मनाना है। दोनों अधिकारी ख्वाजा और अमीनुल का हवाई अड्डे पर पीसीबी अधिकारियों ने स्वागत किया जो उन्हें गद्दाफी स्टेडियम ले गए, जहां उन्हें बोर्ड प्रमुख मोहसिन नकवी से मुलाकात करनी है। पीसीबी के एक सूत्र ने बताया कि ख्वाजा और अमीनुल दोनों नकवी से बात करके बाद में आईसीसी संचालन बोर्ड के कुछ सदस्यों से वर्चुअल बात करेंगे।

    ICC की कोशिश जारी

    आईसीसी अपनी ओर से पूरी कोशिश कर रही है कि पीसीबी अपनी टीम को 15 फरवरी का मैच खेलने की अनुमति सरकार से दिलाए। नकवी ने भारत मैच के बहिष्कार के सरकार के निर्देशों पर ज्यादा टिप्पणी नहीं की है लेकिन एक विश्वसनीय सूत्र ने बताया कि श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) द्वारा पीसीबी को एक ईमेल भेजने के बाद स्थिति बदल गई है। इस ईमेल में उनसे बहिष्कार खत्म करने का आग्रह किया गया है।

    यह भी पढ़ें- IND vs NAM: दूसरे मुकाबले के लिए दिल्‍ली पहुंची भारतीय टीम गई कोच गौतम गंभीर के घर, नामीबिया से इस दिन टक्‍कर- Video

    यह भी पढ़ें- भारत में क्रिकेटिंग टैलेंट को बढ़ावा देगी BCPL, सौरव गांगुली ने बताया कारण