Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तान क्रिकेट में फिर बड़ा फेरबदल, इंग्लैंड दौरे से पहले दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज की हुई एंट्री

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 06:43 PM (IST)

    पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बल्लेबाजों के लगातार खराब प्रदर्शन के बाद दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर माइक स्मिथ को राष्ट्रीय टीम का नया बल्लेबा ...और पढ़ें

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    पीटीआई, लाहौर। बल्लेबाजों के लगातार खराब प्रदर्शन से परेशान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर माइक स्मिथ को राष्ट्रीय टीम का नया बल्लेबाजी कोच बनाया है। वह आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए टीम के साथ जुड़ेंगे।

    लेवल चार के बल्लेबाजी कोच स्मिथ को टी-20 फ्रेंचाइजी क्रिकेट के साथ काफी अनुभव है, विशेषकर पाकिस्तान सुपर लीग की कई टीम के साथ काम करने का। पीसीबी के एक भरोसेमंद सूत्र ने कहा कि स्मिथ के साथ यह करार मौखिक रूप से किया गया था।

    असद शफीक की जगह लेंगे माइक स्मिथ

    पीसीबी द्वारा विज्ञापन दिए जाने के बाद बल्लेबाजी कोच के पद के लिए आवेदन करने पर उन्हें दावेदारों की सूची से छांटा गया। स्मिथ को इस महीने इंग्लैंड में पाकिस्तान टीम से जुड़ने के लिए हरी झंडी मिलने की उम्मीद है, जहां 19 अगस्त से तीन टेस्ट मैच होने हैं।

    स्मिथ राष्ट्रीय चयनकर्ता असद शफीक की जगह लेंगे जो अंतरिम बल्लेबाजी कोच के तौर पर काम कर रहे हैं और अभी राष्ट्रीय टीम के साथ वेस्टइंडीज में हैं।

    पाकिस्तान का लगातार निराशाजनक प्रदर्शन

    पाकिस्तान की बल्लेबाजी का स्तर पिछले कुछ समय से लगातार गिरता जा रहा है। पाकिस्तानी टीम को अपने घर पर बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार मिली। इसके बाद बांग्लादेश में भी हार मिली। हार के मुख्य कारणों में टीम की खराब बल्लेबाजी भी थी।

    खबरें और भी

    वेस्टइंडीज के खिलाफ त्रिनिदाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भी पाक की बल्लेबाजी ने निराश किया। इसके बाद अब इंग्लैंड दौरे से स्मिथ टीम की बल्लेबाजी कोचिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

    यह भी पढ़ें- अर्शदीप सिंह को नॉर्थ जोन की टीम में दलीप ट्रॉफी के लिए मिली जगह, जम्मू-कश्मीर के कन्हैया वधावन बने कप्तान

    यह भी पढ़ें- ICC का भारतीय मूल के खिलाड़ी पर चला हंटर, मैच फिक्सिंग की वजह से लगा 8 सालों का बैन