Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सऊदी अरब में स्टेडियम क्यों बनाना चाहता है PCB? मोहसिन नकवी ने कर ली पूरी तैयारी, जानिए क्या है वजह

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 04:54 PM (IST)

    पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) सऊदी अरब में स्टेडियम बनाने को तैयार है जहां वो पाकिस्तान सुपर लीग के मैचों का आयोजन करेगा। ...और पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी सऊदी अरब क्रिकेट महासंघ से बात कर रहे हैं। ये चर्चा जेद्दा में एक स्टेडियम को बनाने को लेकर हो रही है। लेकिन सवाल ये है कि पीसीबी वहां स्टेडियम बनाने का इच्छुक क्यों है?

    पीसीबी के इस फैसले को उसकी गर्वनिंग बॉडी ने हरी झंडी दे दी है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है कि पीसीबी के चेयरमैन नकवी सऊदी अरब क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों के संपर्क में हैं और उन्होंने स्टेडियम बनाने के लिए अपनी दिचस्पी दिखाई है।

    ये है वजह

    सूत्रों के मुताबिक पीसीबी वहां क्रिकेट को बढ़ावा देना चाहता है और साथ ही वहां पाकिस्तान सुपर लीग (पीसीएल) के कुछ मैचों का आयोजन कराना चाहता है, लेकिन नए स्टेडियम को लेकर अभी अंतिम कागजातों पर मुहर लगना बाकी है।"

    सूत्रों के मुताबिक, स्टेडियम के लिए जगह की तलाश की जा रही है। इस स्टेडियम में फ्लडलाइट्स भी होंगी और एक विश्व स्तरीय स्टेडियम जैसी वैठने की सुविधा भी दर्शकों को दी जाएगी। इसे लेकर सऊदी क्रिकेट के अधिकारियों ने पीसीबी से संपर्क किया था। ये देश अपने यहां क्रिकेट को आगे ले जाना चाहता है और उसने अपनी एक खुद की टी20 लीग लाने का भी प्रस्ताव रखा है।

    पाकिस्तानी ने दिखाई रुचि

    पीसीबी ने भी इस मामले में रूचि दिखाई है और इसका कारण वहां मौजूद पाकिस्तानी जनसंख्या है। सूत्र ने कहा, "बातचीत अभी शुरुआती दौर में है, लेकिन पीसीबी ने साफ कर दिया है कि वह दोनों देशों की दोस्तो को देखते हुए इस बात को लेकर गंभीर है।"

    उन्होंने कहा, "पीसीबी ने इस बात में दिलचस्पी दिखाई है क्योंकि वहां पाकिस्तानी और साउथ एशियन समुदाय की तदाद ज्यादा है।"

    यह भी पढ़ें- दासुन शनाका को PSL छोड़कर IPL 2026 में खेलना पड़ा भारी, पाकिस्‍तान सुपर लीग ने दी कठोर सजा

    यह भी पढ़ें- 'हमारे पास 190-200 के स्ट्राइक रेट के बल्लेबाज नहीं है', बाबर आजम के शतक के बाद कोच ने बताई पाकिस्तानी टीम की सच्चाई