Trending

    टी20 वर्ल्ड कप-2026 में भारत के खिलाफ मैच का बायकॉट करेगा पाकिस्तान, टूर्नामेंट में लेगा हिस्सा; हो गया फैसला

    Updated: Sun, 01 Feb 2026 09:04 PM (IST)

    पाकिस्तान ने भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेने का निर्णय लिया है। हालांकि, पाकिस्तानी सरकार ने टीम को ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    टी20 वर्ल्ड कप-2026 में भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा पाकिस्तान

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इसी महीने की सात तारीख से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप-2026 को लेकर पाकिस्तान ने फैसला कर लिया है। पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में खेलने को तैयार तो है, लेकिन वह उसने फैसला किया है कि वह भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेगा। पाकिस्तानी सरकार ने टीम को हिस्सा लेने की मंजूरी दे दी है।

    भारत और पाकिस्तान का मैच 15 फरवरी को होना है। ये काफी हाई वोल्टेज मैच होता है और ऐसे में सभी की नजरें इसी मैच पर होती हैं, लेकिन अब पाकिस्तान ने इस मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है।

    टूर्नामेंट से बाहर रहने की दी थी धमकी

    पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने बांग्लादेश का साथ देने के लिए टी20 वर्ल्ड कप से बाहर जाने की धमकी थी। इस मामले में उन्हें आईसीसी ने भी हड़काया था। फिर नकवी ने कहा था कि वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर अंतिम फैसला सरकार लेगी। सरकार ने पीसीबी को फैसला बता दिया है। पाकिस्तानी सरकार के आधिकारिक एक्स हैंडल से किए गए पोस्ट में लिखा है, "पाकिस्तान की सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप-2026 में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी।"

    Pak

     

    इसलिए लिया फैसला

    पाकिस्तान ने ये फैसला बांग्लादेश को आईसीसी द्वारा इस टी20 वर्ल्ड कप-2026 से बाहर किए जाने के बाद लिया है। बांग्लादेश चाहता था कि वह अपने सभी मैच श्रीलंका में खेले क्योंकि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक, उनके खिलाड़ियों को भारत में खतरा था। आईसीसी ने उसकी बात नहीं मानी और इधर बांग्लादेश अपनी बात पर अड़ा रहा। ऐसे में आईसीसी ने उसे बाहर कर दिया और स्कॉटलैंड को मौका दिया।

    पीसीबी चीफ नकवी ने कहा था कि आईसीसी ने बांग्लादेश के साथ अच्छा नहीं किया और इसी कारण वह भी टू्र्नामेंट से बाहर जा सकता है। नकवी ने इस मामले में अंतिम फैसला सरकार पर छोड़ा था। इस मामले में पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ से उनकी मुलाकात 26 जनवरी को हुई थी जिसमें फैसला टाल दिया गया था जो आज आ गया है।

    यह भी पढ़ें- टी20 वर्ल्ड कप-2026 में खेलने को लेकर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने अपने ही देश को दिखाया आईना, बताया 'कमजोर'

    यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 का बहिष्कार नहीं करेगा पाकिस्तान, दो फरवरी को कोलंबो रवाना होगी टीम