PBKS vs DC Preview: प्लेऑफ का दावा मजबूत करने उतरेगी पंजाब, दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में बारिश डाल सकती है खलल
प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए पंजाब किंग्स धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी। लगातार हार के दबाव में पंजाब वापसी की कोशिश करेगी, जबकि म ...और पढ़ें

पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नीरज व्यास, जागरण धर्मशाला। आईपीएल 2026 में महत्वपूर्ण मुकाबले में पंजाब किंग्स सोमवार को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेंगे। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए यह मुकाबला पंजाब के लिए महत्वपूर्ण है। दोनों ही टीमों ने रविवार को स्टेडियम में अभ्यास किया। अगर पंजाब की बात करें तो यह टीम लगातार तीन हार के बाद दबाव में है और अब वह घरेलू मैदान पर वापसी की कोशिश करेगी।
धर्मशाला में पंजाब अपने आखिरी तीन मुकाबले खेलेगी। आईपीएल की शुरुआत में शानदार प्रदर्शन करने वाली पंजाब किंग्स कुछ समय पहले तक टूर्नामेंट की इकलौती अजेय टीम थी, पर अब टीम जीत की पटरी से उतर चुकी है। पिछले मैच में टीम का क्षेत्ररक्षण खराब रहा था। कैच छोड़ने की वजह से टीम को भारी नुकसान उठाना पड़ा। इसके अलावा अर्शदीप सिंह की अगुआई वाला तेज गेंदबाजी आक्रमण भी काफी रन लुटा रहा है।
पंजाब अंक तालिका में तीसरे स्थान पर
बल्लेबाजी में प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह की सलामी जोड़ी अच्छी शुरुआत के बाद निरंतरता बनाए रखने में नाकाम रही है। वहीं दिल्ली की टीम भी अपने घरेलू मैदान पर लगातार दो मैच हार कर आ रही है। बल्लेबाज धीमी और टर्न लेने वाली पिचों पर संघर्ष करते नजर आए हैं। वहीं स्पिनर कुलदीप यादव अपनी चिर परिचित छाप छोड़ने में सफल नहीं हो पा रहे हैं। हालांकि पंजाब 10 मैचों में छह जीत के साथ अंक तालिका में अभी भी तीसरे स्थान पर मजबूती से बनी हुई है, वहीं 11 मैचों में सात में हार का सामना कर चुकी दिल्ली के लिए यह करो या मरो का मुकाबला होगा।
पंजाब-दिल्ली के बीच कांटे की टक्कर
धर्मशाला में हुए दोनों टीमों के बीच चार मैचों में भी मुकाबला बराबरी का रहा है और दोनों ने दो-दो मैच जीते हैं। 2023 से धर्मशाला में हुए पांच मुकाबलों में चार में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है, जहां पहली पारी का औसत स्कोर 209 है। ऐसे में कोई भी टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 से ज्यादा का स्कोर खड़ा करना चाहेगी।
खबरें और भी
बारिश डाल सकती है खलल
हिमाचल प्रदेश में 11 से 15 मई तक वर्षा का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक 11 मई को प्रदेश में बारिश हो सकती है। ऐसे में मैच में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है।
धर्मशाला की पिच
एचपीसीए मैदान की पिच शुरुआत में तेज गेंदबाजों की मदद करती है। ऐसे में पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप पर निगाहें टिकी रहेंगी। वहीं यहां की आउटफील्ड तेज है, जिससे अकसर बड़े स्कोर बनते हैं। कुल मिलाकर धौलाधार की गोद में स्थित इस स्टेडियम में विकेट के साथ रनों की भी बौछार होने की पूरी संभावना बनी रहती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।