PCB ने PSL फ्रेंचाइजी को दी कड़ी चेतावनी, सुरक्षा प्रोटोकाल का उल्लंघन होने के बाद नए दिशा-निर्देश जारी किए
PCB ने एक टीम होटल में सुरक्षा प्रोटोकाल का उल्लंघन होने के बाद पाकिस्तान सुपर लीग की सभी टीम को ताजा दिशा निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि आइं ...और पढ़ें
-1775052333722_m.webp)
पाकिस्तान में हो रहा पीएसएल।
लाहौर, पीटीआई। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक टीम होटल में सुरक्षा प्रोटोकाल का उल्लंघन होने के बाद पाकिस्तान सुपर लीग की सभी टीम को ताजा दिशा निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि आइंदा किसी तरह का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लाहौर कलंदर्स के लिए खेल रहे जिंबाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि वह अपने परिजनों से टीम होटल में मिलने की अनुमति देने के लिए पीसीबी के शुक्रगुजार है।
इसके बाद पीसीबी ने सभी आठ टीमों और अन्य अधिकारियों को ईमेल भेजा। पीसीबी ने ईमेल में कहा कि कोई भी खिलाड़ी या अधिकारी कम से कम 24 घंटे पहले बोर्ड से अनुमति लिए बिना टीम होटल में किसी परिजन से नहीं मिल सकता।
सूत्र ने बताया कि बोर्ड ने आगे स्पष्ट किया कि खिलाड़ियों के लिए उनके परिजनों से मुलाकात के लिए टीम होटल में कोई जगह तय की जाएगी। सूत्र ने कहा कि बोर्ड ने साफ तौर पर कहा कि खिलाड़ी की पत्नी, माता पिता, भाई या बहन ही उनके कमरे के भीतर जा सकते हैं और वह भी बोर्ड से 24 घंटे पहले अनुमति लेने के बाद।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।