IND vs NZ: पीएम मोदी से लेकर सचिन-विराट तक, भारत के चैंपियन बनने पर जश्न में डूबा पूरा देश; दिग्गजों ने दी बधाई
भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया को बधाई दी ...और पढ़ें

पीएम नरेंद्र मोदी और सचिन तेंदुलकर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस मौके पर पूरा भारत जश्न में डूबा हुआ है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर टीम इंडिया को बधाई दी है। उनके अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने भी सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम को बधाई दी। सचिन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली तक ने टीम इंडिया को जीत की बधाई दी।
सूर्या एंड कंपनी ने फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में बेखौफ बल्लेबाजी की और 255 रनों का विशाव स्कोर खड़ा कर दिया था। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रनों पर सिमट गई और भारत ने मुकाबले को 96 रनों से अपने नाम कर लिया। इस मौके पर भारत की तमाम बड़ी-बड़ी हस्तियों ने टीम को बधाई दी।
पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "चैंपियन! आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय टीम को हार्दिक बधाई। यह शानदार जीत असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क का प्रतीक है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट साहस का प्रदर्शन किया है। इस जीत ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया है। शाबाश, टीम इंडिया।"
Champions!
— Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2026
Congratulations to the Indian team on winning the ICC Men’s T20 World Cup!
This remarkable triumph reflects exceptional skills, determination and teamwork. They have shown outstanding grit through the tournament.
This victory has filled every Indian heart with…
सचिन तेंदुलकर ने दी बधाई
सचिन तेंदुलकर ने भारत के चैंपियन बनने पर बधाई संदेश देते हुए लिखा, "लगातार दूसरी बार विश्व कप जीतना, टी20 फॉर्मेट में ऐसा करने वाली पहली टीम है। ट्रॉफी के पूरी तरह हकदार और सही विजेता। हमारी टीम का शानदार प्रदर्शन और क्रिकेट का एक विशेष अंदाज देखने को मिला। शाबाश, टीम इंडिया। जय हिंद!"
Winning the World Cup twice in a row, the first time any team has done so in the T20 format. Totally deserving and rightful winners of the trophy.
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) March 8, 2026
What a fantastic performance by our team and a special brand of cricket on display.
Well done, Team India. Jai Hind! 🇮🇳🏆
विराट कोहली ने भी बधाई
विराट कोहली ने बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, "अहमदाबाद में भारतीय टीम की शानदार जीत। पूरे टूर्नामेंट में हमारे द्वारा खेले गए विस्फोटक क्रिकेट के आगे कोई भी टीम टिक नहीं पाई। मुश्किल परिस्थितियों में भी डटे रहकर विश्व चैंपियन बनने का लड़कों का जज्बा वाकई सराहनीय है। इस उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ियों और प्रबंधन टीम के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई। जय हिंद।"
Champions ⭐️⭐️⭐️ Phenomenal win for Team India in Ahmedabad. Absolutely no match for the explosive cricket played by us throughout the tournament. Brilliant character shown by the boys to keep fighting in tough situations and become world champions once again. Congratulations to…
— Virat Kohli (@imVkohli) March 8, 2026
यह भी पढ़ें- IND vs NZ Final: संजू सैमसन पर भारी पड़ा प्रदर्शन तो पाया प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, होमग्राउंड पर किया बेस्ट प्रदर्शन
यह भी पढ़ें- 'मैं टूट गया था फिर सचिन...,' T20 World Cup 2026 में संजू सैमसन ने बल्ले से कैसे मचाई तबाही? खोला सबसे बड़ा राज
Back-to-back #WorldChampions! Defending a #WorldCup takes character and this team led by @surya_14kumar played with real intent on the biggest stage! 🇮🇳 @IamSanjuSamson @ishankishan51 @OfficialAbhi04 were outstanding in the final. Sanju, across the opportunities showed again…
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) March 8, 2026
Heartiest congratulations to Team India which scaled several peaks of history by winning the ICC Men’s T20 World Cup emphatically. India has the proud distinction of being the only country to win the cup three times. It is also the only team to win the cup twice in a row. This…
— President of India (@rashtrapatibhvn) March 8, 2026
History repeated. History defeated. History created. #TeamIndia ♥️ 🇮🇳 🏆 #INDvNZ #T20WorldCup2026final pic.twitter.com/TGfeuL02RL
— Aakash Chopra (@cricketaakash) March 8, 2026
Team India is abt to create history. White ball cricket supremacy 👏
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) March 8, 2026
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।