Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mohammed Siraj आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20I सीरीज से बाहर, कौन बना रिप्लेसमेंट? BCCI ने किया एलान

    Updated: Tue, 09 Jun 2026 03:07 PM (IST)

    मोहम्मद सिराज को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20I सीरीज से वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया गया है उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को भारतीय टीम मे ...और पढ़ें

    Prasidh Krishna बने Mohammed Siraj का रिप्लेसमेंट

    Prasidh Krishna बने Mohammed Siraj का रिप्लेसमेंट

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Mohammed Siraj Ruled out: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20I सीरीज से हट गए हैं। सिराज को पहले श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली 16 सदस्यीय टीम में चुना गया था, लेकिन BCCI ने आज उनके रिप्लेसमेंट का एलान किया। 

    बोर्ड ने कहा कि मेडिकल टीम और टीम मैनेजमेंट से बातचीत के बाद सिराज को आराम दिया गया है। सिराज की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया गया है। बता दें कि प्रसिद्ध ने आखिरी टी20 मैच नवंबर 2023 में खेला था।

    Prasidh Krishna बने Mohammed Siraj का रिप्लेसमेंट

    दरअसल, मोहम्मद सिराज को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज से आराम दिया गया है।

    बता दें अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद भारतीय क्रिकेट टीम आयरलैंड दौरे पर जाएगी, जहां टीम को दो मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है ,जिसके लिए श्रेयस अय्यर को भारत की टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है। आयरलैंड और इंग्लैंड टी20आई सीरीज के लिए भारतीय टीम में बीसीसीआई ने बदलाव किया। मोहम्मद सिराज को आराम दिया गया और उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया गया।  

     BCCI ने बयान में कहा, "मेडिकल टीम और टीम मैनेजमेंट से बातचीत के बाद सिराज को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम की सलाह दी गई है। लंबे इंटरनेशनल सीजन से पहले सिराज पूरी तरह फिट रहें, इसलिए एहतियात के तौर पर यह फैसला लिया गया है।”

    Team India का शेड्यूल

    भारतीय टीम को 26 जून और 28 जून को आयरलैंड के खिलाफ 2 टी20 मैच खेलने है। इसके बाद 1 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज शुरू होगी।

    खबरें और भी

    सिराज ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था पिछला मैच

    सिराज हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर में खेले गए एकमात्र टेस्ट में खेले थे। भारत ने वह एकमात्र टेस्ट मैच तीन दिन के अंदर पारी और 300 रन से जीता। सिराज ने उस मैच में 13 ओवर गेंदबाजी की और 1 विकेट लिया। उससे पहले सिराज ने गुजरात टाइटंस के लिए आईपीएल 2026 में सभी 17 मैच खेले और अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाने में अहम योगदान दिया, लेकिन अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मैच में जीटी की टीम ने रनर-अप के तौर पर फिनिश किया और आरसीबी ने बैक-टू-बैक सीजन में अपनी ट्रॉफी जीती।

    बता दें कि सिराज ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच फरवरी में 2026 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान USA के खिलाफ खेला था। वहीं, वह अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत की टीम का हिस्सा बने रहेंगे। यह सीरीज 13 जून से शुरू हो रही है।

    दूसरी ओर अगर बात करें प्रसिद्ध कृष्णा की तो उन्होंने हाल ही में IPL सीजन में गुजरात टाइटन्स के लिए 12 मैच खेले। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर टेस्ट में भी हिस्सा लिया था। उस मैच में उन्होंने 14 ओवर गेंदबाजी की और 3 विकेट लिए थे।

    आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 के लिए टीम इंडिया

    श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा।

    यह भी पढ़ें- IND vs AFG Test 2026 Highlights: 93 साल में पहली बार, भारत ने अफगानिस्तान को टेस्ट में दी करारी शिकस्त

    यह भी पढ़ें- IND vs AFG: मोहम्मद सिराज के खेलने पर सस्पेंस खत्म! शुभमन गिल ने भी कर ली खास तैयारी