Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pujara Retirement Plan: अब क्या कर सकते हैं चेतेश्वर पुजारा? रिटायरमेंट प्लान पहले से कर लिया था तैयार

    Updated: Sun, 24 Aug 2025 07:45 PM (IST)

    भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने तीनों फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। पुजारा लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। ऐसे में वापसी की उम्मीद खत्म होते देख उन्होंने संन्यास का एलान कर दिया। रिटायरमेंट के बाद चेतेश्वर पुजारा फुल टाइम कमेंट्री करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

    Hero Image
    चेतेश्वर पुजारा का रिटायरमेंट प्लान। फोटो- सोशल मीडिया

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविवार, 24 अगस्त को सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट का एलान कर दिया। पुजारा आखिरी बार 7 जून 2023 को टीम इंडिया के लिए मैदान पर उतरे थे। उसके बाद उन्हें फिर टीम में मौका नहीं मिला। आखिर में 810 दिन इंतजार के खिलाफ उन्होंने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक समय पुजारा भारतीय टेस्ट टीम की रीढ़ माने जाते थे। हालांकि, उनके फॉर्म में गिरावट आई, उन्होंने अपनी जगह खो दी। इस बीच टीम इंडिया में उनकी जगह युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिससे उनके लिए वापसी और मुश्किल होती चली गईं। अब जब उन्होंने संन्यास का एलान कर दिया है तो सवाल उठता है कि वह अब क्या करेंगे?

    पुजारा करेंगे फुल टाइम कमेंट्री

    पुजारा के रिटायरमेंट प्लान की बात करें तो इसकी संभावना बहुत अधिक है कि वह अब फुल टाइम कमेंट्री करें। संन्यास की घोषणा से पहले ही पुजारा कमेंट्री करने लगे थे। इसके अलावा वह भी सक्रिय रूप से रिटायर्ड प्लेयर्स की लीग में हिस्सा ले सकते हैं। इन सबके इतर उनके लिए कोचिंग का भी विकल्प है। पुजारा बल्लेबाजी कोच के रूप में भी एक नई शुरुआत कर सकते हैं।

    ऐसा रहा क्रिकेट करियर

    भारत के लिए चेतेश्वर पुजारा ने साल 2010 में अपना डेब्यू किया था। जल्दी ही टेस्ट क्रिकेट में पुजारा अपनी धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी से छा गए। इसके बाद लंबे समय तक वह टीम के नियमित सदस्य रहे। पुजारा ने कुल 103 टेस्ट खेले। इसमें उन्होंने 43.60 की औसत से 7195 रन बनाए। इस फॉर्मेट में उन्होंने 19 शतक और 35 अर्धशतक भी लगाए। टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 206 रन का रहा।

     यह भी पढ़ें- Pujara Retirement: 'सिडनी से गाबा तक,' पुजारा के संन्यास पर ऋषभ पंत हुए भावुक, क्या संजोकर रखने की कही बात?