Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ranji Trophy Round Up: तेंदुलकर ने जड़ी दूसरी फिफ्टी, तिलक की बैक-टू-बैक सेंचुरी; जगदीशन ने जड़ा दोहरा शतक

    Updated: Sun, 21 Jan 2024 06:30 AM (IST)

    Ranji Trophy Round 3 Round-up रणजी ट्रॉफी के राउंड-3 में शनिवार 20 जनवरी को कुल 16 मैच के दूसरे दिन का खेल हुआ। ग्रुप बी मैच में मुंबई ने केरल के खिलाफ शानदार वापसी की। वहीं सौराष्ट्र ने ग्रुप ए के मुकाबले में विदर्भ को सस्ते में समेट दिया। गोवा के लिए खेलते हुए अर्जुन तेंदुलकर ने बैक-टू-बैक फिफ्टी जमाई।

    Hero Image
    तिलक वर्मा ने जड़ा शतक, नारायण जगदीशन का दोहरा शतक।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रणजी ट्रॉफी के राउंड-3 में शनिवार, 20 जनवरी को कुल 16 मैच के दूसरे दिन का खेल हुआ। ग्रुप बी मैच में मुंबई ने केरल के खिलाफ शानदार वापसी की। वहीं, सौराष्ट्र ने ग्रुप ए के मुकाबले में विदर्भ को सस्ते में समेट दिया। गोवा के लिए खेलते हुए अर्जुन तेंदुलकर ने बैक-टू-बैक फिफ्टी जमाई। तमिलनाडू के लिए खेलते हुए नारायण जगदीशन ने दोहरा शतक जड़ा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सौराष्ट्र ने नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड में रणजी ट्रॉफी 2024 ग्रुप ए मैच के दूसरे दिन विदर्भ को 78 रन पर समेट दिया। चिराग जानी ने 4/14 दमदार प्रदर्शन किया। स्टंप्स तक सौराष्ट्र का स्कोर 205/3 था। विश्वराज जड़ेजा ने 79 रन बनाए, जबकि चेतेश्वर पुजारा 49 रन बनाकर नाबाद रहे।

    ग्रुप-ए के मैच

    ग्रुप ए के एक अन्य मैच में, महाराष्ट्र ने राजस्थान को उसकी पहली पारी में 270 रनों पर आउट कर दिया। आश्रय पालकर ने 46 रन देकर 5 विकेट लिए। कप्तान दीपक हुडा ने सर्वाधिक 63 रन बनाए। महाराष्ट्र ने अपनी पहली पारी में 189 रन बनाए थे और दूसरी पारी में स्टंप्स तक उसका स्कोर 66/1 था।

    यह भी पढ़ें- Ram Mandir Pran Pratishtha: 'मैं अयोध्या जरूर जाऊंगा...' राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर हरभजन सिंह का बड़ा बयान

    ग्रुप-बी मैच

    रणजी ट्रॉफी 2024 के ग्रुप बी मैच में मुंबई ने केरल के खिलाफ शानदार वापसी की। मुंबई की पहली पारी के 251 के जवाब में, केरल की टीम 244 रन पर आउट हो गई। दूसरे दिन स्टंप्स तक मुंबई का स्कोर 105/0 था।

    ग्रुप-सी के मैच

    ग्रुप सी में कर्नाटक की तरफ से मयंक अग्रवाल और देवदत्त पडिक्कल ने शतक लगाए। कर्नाटक ने गोवा के 321 के जवाब में स्टंप्स तक 251/4 का स्कोर बना लिया। अग्रवाल 114 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि पडिक्कल ने 142 में से 101 रन बनाए। कर्नाटक गोवा से 70 रन से पीछे है। गोवा की तरफ से अर्जुन तेंदुलकर ने अर्धशतक जड़ा। इससे पहले चंडीगढ़ के खिलाफ भी अर्धशतक जड़ा था।

    ग्रुप-डी के मैच

    रणजी ट्रॉफी 2024 के ग्रुप डी मुकाबले में दूसरे दिन स्टंप्स तक मध्य प्रदेश ने दिल्ली के खिलाफ 171/5 रन बनाए। पहली पारी में 171 रन पर आउट होने के बाद, एमपी के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए दिल्ली को 205 रन पर रोक दिया, जिसमें कुमार कार्तिकेय और आर्यन पांडे ने तीन-तीन विकेट लिए।

    प्लेट समूह के मैच

    रणजी ट्रॉफी 2024 प्लेट समूह में मेघालय (304) ने नागालैंड (72 और 104) को एक पारी और 128 रन से हराया। वहीं, हैदराबाद (463/4 डी) ने सिक्किम (79 और 186) को एक पारी और 198 रनों से हराया। हैदराबाद की कप्तान कर रहे तिलक वर्मा ने शानदार शतक जड़ा। नागालैंड के खिलाफ भी तिलक ने शतक लगाया था।

    यह भी पढ़ें- U19 World Cup: भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में जीत से किया आगाज, बांग्लादेश को 84 रन से दी मात

    comedy show banner
    comedy show banner