MI पर रोमांचक जीत के बाद RCB को लगा जोरदार झटका, हेड कोच पर BCCI ने ठोका मोटा जुर्माना
MI vs RCB Andy Flower Fined: एमआई को हराने के बाद आरसीबी की टीम के हेड कोच एंडी फ्लावर पर BCCI ने जुर्माना ठोका है। ...और पढ़ें

RCB कोच Andy Flower पर BCCI ने लगाया जुर्माना
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। RCB vs MI Andy Flower Fined: आरसीबी ने एमआई के खिलाफ खेले गए मैच को आखिरी गेंद पर जीत लिया। रसिख सलाम के बल्ले से विनिंग रन निकला। भुवनेश्वर कुमार ने पहले गेंदबाजी और बाद में अंत के समय बैटिंग से शानदार खेल दिखाया और टीम को जीत दिलाई।
इस मैच में ड्रामा केवल मैदान के अंदर ही नहीं, बल्कि डगआउट में भी देखने को मिला। जब एमआई पर आरसीबी ने आखिरी गेंद पर मैच जीता तो विराट कोहली का एग्रेसिव सेलिब्रेशन देखने को मिला था, लेकिन ये खुशी उस वक्त फीकी पड़ी, जब आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लावर की बीसीसीआई ने 15 प्रतिशत उनकी मैच फीस काटी।
RCB के कोच Andy Flower को मिली सजा
दरअसल, एंडी फ्लावर (RCB Head Coach Andy Flower Fined by BCCI) को आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए पाया गया। ये घटना आरसीबी के रन चेज के 17.2वें ओवर की रही, जब फ्लावर चौथे अंपायर के साथ तीखी बहस करते दिखे और अपशब्दों का भी इस्तेमाल करते पाए गए।
हुआ ये था कि इस ओवर को डालने अल्लाह गजनफर आए थे और ओवर की दूसरी गेंद पर क्रुणाल ने लेग साइड में शॉट लगाया था। नमन धीर ने गेंद को लपका और उसे वापस मैदान में फेंक दिया। इस दौरान पास में खड़े तिलक वर्मा कैच नहीं लपक पाए तो क्रुणाल आउट होने से बच गए। थर्ड अंपायर ने रिप्ले देखने के बाद माना कि नमन ने सही तरीके से गेंद को अंदर फेंका था और गेंद हाथ में रहते हुए वे न तो बाउंड्री रॉप्स के संपर्क में आए और न ही इसके आगे गए। ऐसे में आरसीबी को कोई रन नहीं मिला।
खबरें और भी
थर्ड अंपायर के कोई रन नहीं देने के फैसले से हेड कोच एंडी गुस्सा हो गए। वो विराट कोहली के साथ चौथे अंपायर के पास गए और उनसे बहस करते दिखे। इसी दौरान वो अपशब्द भी दे बैठे।
आईपीएल द्वारा जारी आधिकारि बयान के अनुसार, एंडी फ्लावर ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 का उल्लंघन किया है, जो मैच के दौरान सुनाई देने वाले अपशब्द के इस्तेमाल से जुड़ा है। ये लेवल-1 का अपराध है। एंडी ने अपनी गलती मान ली है और मैच रेफरी अमित शर्मा द्वारा लगाए गए जुर्माने को मान लिया है।
RCB vs MI: मुंबई इंडियंस हुई बाहर
अगर बात करें मैच की तो आरसीबी को जीत के लिए 167 रन का टारगेट मिला था। क्रुणाल पांड्या के 73 रन के साथ आखिरी ओवर में भुवनेश्वर कुमार के छक्के और रसिख सलाम के अहम रनों से आरसीबी ने एमआई को 2 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ आरसीबी की टीम अंक तालिका में पहले पायदान पर पहुंच गई है, जबकि एमआई की टीम प्लेऑफ से बाहर हो गई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।