Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RCB vs KKR: आज मैदान पर कदम रखते ही इतिहास रचेंगे विराट कोहली, टूटेगा MS धोनी-रोहित शर्मा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

    Updated: Wed, 13 May 2026 05:06 PM (IST)

    कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 57वें मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली इतिहास रचेंगे। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    विराट के पास इतिहास रचने का मौका।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 57वें मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली इतिहास रचेंगे। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में मैदान पर उतरते ही कोहली खास कीर्तिमान अपने नाम करेंगे। वह एमएस धोनी और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ते हुए आईपीएल में सबसे ज्‍यादा मैच खेलने वाले प्‍लेयर बन जाएंगे।

    टॉप पर 3 बल्‍लेबाज

    आईपीएल में अभी सबसे ज्‍यादा मुकाबले खेलने का रिकॉर्ड एमएस धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली के नाम संयुक्‍त रूप से है। पहले सीजन (2008) से आईपीएल खेल रहे इन स्‍टार प्‍लेयर्स ने अब तक 278-278 मैच खेले। हालांकि, आज कोहली इस लिस्‍ट में टॉप पर पहुंच जाएंगे। चोट के कारण धोनी ने आईपीएल 2026 में कोई मैच नहीं खेला है। वहीं रोहित अगर अगला मैच खेलते हैं, तो कोहली की बराबरी कर लेंगे।

    IPL में सबसे ज्‍यादा मैच खेलने वाले प्‍लेयर

    • एमएस धोनी: 278 मैच
    • विराट कोहली: 278 मैच
    • रोहित शर्मा: 278 मैच
    • रवींद्र जडेजा: 265 मैच
    • दिनेश कार्तिक: 257 मैच

    IPL में सबसे ज्‍यादा रन

    • विराट कोहली: 9040 रन
    • रोहित शर्मा: 7289 रन
    • शिखर धवन: 6769 रन
    • डेविड वॉर्नर: 6565 रन
    • केएल राहुल: 5699 रन
    • सुरेश रैना: 5528 रन
    • एमएस धोनी: 5439 रन
    • अजिंक्‍य रहाणे: 5250 रन
    • एबी डिविलियर्स: 5162 रन
    • संजू सैमसन: 5134 रन

    कोहली का प्रदर्शन

    विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अब तक खेले 11 मैच की 11 पारियों में 34.27 की औसत और 150.80 की स्‍ट्राइक रेट से 377 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्‍होंने 3 अर्धशतक भी लगाए हैं। हालांकि, पिछले 2 मैच में किंग कोहली का खाता तक नहीं खुला है।

    ऐसे में कोलकाता के खिलाफ विराट जोरदार वापसी करना चाहेंगे। आईपीएल 2025 का खिताब अपने नाम करने वाली आरसीबी इस सीजन अच्‍छा प्रदर्शन कर रही है। गत विजेता टीम ने 11 में से 7 मैच अपने नाम किए हैं। साथ ही 4 में उन्‍हें हार का सामना करना पड़ा है। 14 अंकों के साथ आरसीबी प्‍वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- विराट कोहली को बदनाम करो और पैसे पाओ, जर्मन इन्फ्लुएंसर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: मुंबई-आरसीबी मैच के दौरान Virat Kohli की उंगली में दिखा खास डिवाइस, खूब हो रही चर्चा