Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'मुझे भूल गए क्‍या?', Rinku Singh के साथ एयरपोर्ट पर स्‍पॉट हुईं मंगेतर प्रिया सरोज और मार दिया मजेदार ताना - Video

    Updated: Tue, 10 Mar 2026 08:18 PM (IST)

    भारतीय टीम के स्‍टार बल्‍लेबाज रिंकू सिंह एयरपोर्ट पर अपनी मंगेतर प्रिया सरोज के साथ नजर आए। रिंकू को उनकी मंगेतर ने एयरपोर्ट पर मजेदार ताना कसा, जिसक ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    प्रिया सरोज और रिंकू सिंह

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय टीम के स्‍टार बल्‍लेबाज रिंकू सिंह अपनी मंगेतर सांसद प्रिया सरोज के साथ एयरपोर्ट पर स्‍पॉट हुए। भारत के टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 चैंपियन बनने के बाद रिंकू सिंह अपने गृहनगर लौटे।

    रिंकू सिंह को एयरपोर्ट पर रिसीव करने के लिए प्रिया सरोज भी पहुंची थीं। इनके साथ चाइनामैन कुलदीप यादव भी नजर आए। रिंकू और सरोज के मिलन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया क्‍योंकि दोनों के बीच चटपटी बातें कैमरे में कैद हुई।

    वीडियो में नजर आया कि रिंकू सिंह आगे चलते हुए अपने एक पहचान वाले से गले मिल रहे हैं। तब पीछे से प्रिया सरोज कहती हुई दिखीं- मुझे भूल गए क्‍या? तब रिंकू अपनी मंगेतर को गले लगाते हैं। मगर कुछ ही पल बाद अन्‍य लोगों से हाथ मिलाते हुए आगे बढ़ जाते हैं। स्‍टार कपल की यह नोंकझोंक क्रिकेट फैंस को काफी पसंद आ रही है।

    रिंकू का प्रदर्शन

    याद दिला दें कि रिंकू सिंह को टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में कुल पांच मैच खेलने को मिले, जिसमें उन्‍होंने 24 रन बनाए। वैसे, बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने अब तक 45 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 33 पारियों में 39.11 की औसत और 155.73 के स्‍ट्राइक रेट से 665 रन बनाए, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं।

    रिंकू सिंह अब आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइटराइडर्स का प्रतिनिधित्‍व करते हुए नजर आएंगे। आईपीएल 2026 की शुरूआत 28 मार्च से होगी। 28 साल के रिंकू ने केकेआर के लिए 59 मैचों में 1099 रन बनाए, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं।

    पिता को किया याद

    बता दें कि रिंकू सिंह ने घर लौटने के बाद अपने दिवंगत पिता को याद किया और इंस्‍टाग्राम पर बेहद इमोशनल पोस्‍ट किया। उन्‍होंने अपने पिता के साथ की फोटो शेयर की और एक दिल छू लेने वाला कैप्‍शन लिखा। रिंकू को इस पोस्‍ट पर फैंस की तरफ से संवेदना मिल रही है।

    रिंकू ने लिखा, 'आपसे बात किए बिना इतने दिन कभी नहीं निकले। मुझे नहीं पता आगे की जिंदगी आपके बिना कैसे चलेगी। पर मुझे हर कदम पर आपकी जरूरत पड़ेगी। आपने सिखाया था कि फर्ज सबसे आगे है। तो फील्‍ड पर बस आपको सपना पूरा करने की कोशिश कर रहा था। अब आपका सपना पूरा हो गया है। तो बस यही लगता है कि काश आप मेरे पास होते। हर छोटी बड़ी खुशी में आपकी कमी खलेगी। बहुत मिस करूंगा आपको पापा। बहुत ज्‍यादा।'