MI vs KKR: रोहित शर्मा ने टपकाया बेहद आसान कैच, Angkrish Raghuvanshi को जीवनदान देना पड़ा भारी
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मैच में अंगकृष रघुवंशी को जीवनदान मिला और उन्होंने अर्धशतक लगाया। ...और पढ़ें
-1774798823861_m.webp)
रोहित नहीं ले पाए कैच।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर इन फील्ड में नजर आने वाले पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को आईपीएल 2026 के दूसरे मैच में आउट फील्ड में तैनात पाया गया। मौका था मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मैच का। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हार्दिक पांड्या ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी चुनी।
अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ने कोलकाता नाइटराइडर्स को तूफानी शुरुआत दी। इस सिलसिले को अंगकृष रघुवंशी ने आगे बढ़ाया। हालांकि, रघुवंशी जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो उन्हें एक जीवनदान मिला। रोहित शर्मा ने उनका हाथ में आया कैच टपका दिया।
गजनफर का डेब्यू
मुंबई की ओर से 15वां ओवर डेब्यू मैच खेल रहे अल्लाह गजनफर ने किया। ओवर की 5वीं गेंद को रघुवंशी ने लॉन्ग-ऑन की ओर मारा। डीप में खड़े रोहित शर्मा ने कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथों से फिसलकर टप्पा खाने के बाद कुशन से जा टकराई। रोहित ने ही अंपायर को बता दिया कि यह चौका है। रोहित शर्मा अपने प्रदर्शन से खुश नजर नहीं आए।
रघुवंशी ने लगाया अर्धशतक
अंगकृष रघुवंशी ने इस जीवनदान का पूरा फायदा उठाया और अगली गेंद पर ही सामने की ओर सिक्स ठोक दिया। रघुवंशी यहीं नहीं रुके और उनकी तूफानी बल्लेबाजी जारी रखते हुए आईपीएल करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया। हार्दिक पांड्या ने रघुवंशी की पारी का अंत किया। उन्होंने 29 गेंदों पर 51 रन की पारी खेली। इस दौरान केकेआर के बल्लेबाज ने 6 चौके और 2 छक्के ठोके।
Rohit Sharma's dropped catch looked easy to people, but from this angle it wasn’t easy at all. The ball went quite high, and taking such a catch near the boundary rope isn’t that simple. Still, Rohit gave his full effort.🫡🙌 pic.twitter.com/oGLjqahF63
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) March 29, 2026
गजनफर ने लुटाए रन
दूसरी ओर गजनफर काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में 12.80 की इकोनॉमी से 51 रन खर्च किए। इस दौरान उन्हे कोई सफलता नहीं मिली। इसके साथ ही गजनफर ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। वह आईपीएल के डेब्यू मैच में दूसरे सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले स्पिनर बन गए हैं। इससे हपले रे बर्मन ने 2019 में हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी के लिए खेलते हुए 56 रन दिए थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।