IPL 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद CSK के कप्तान की टीम इंडिया में एंट्री, ट्राई सीरीज खेलेंगे रुतुराज गायकवाड़
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को भारतीय ए टीम में जगह मिल गई है। ...और पढ़ें
-1780229837016_m.webp)
रुतुराज गायकवाड़
HighLights
चोट के कारण रियान पराग हुए बाहर
गायकवाड़ ने रियान की जगह ली
9 जून से होगा सीरीज का आगाज
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। लीग स्टेज में 5 बार की चैंपियन टीम ने 14 में से 6 मैच जीते। 12 अंकों के साथ चेन्नई प्वाइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर रही। अब चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को भारतीय ए टीम में जगह मिल गई है। वह रियान पराग के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल हुए हैं। आईपीएल 2026 के फाइनल से पहले बीसीसीआई ने इस बात की जानकारी दी।
रियान पराग हुए बाहर
बीसीसीआई की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, मेंस सेलेक्शन कमेटी ने श्रीलंका में आगामी ट्राई सीरीज के लिए रुतुराज गायकवाड़ को भारत ए टीम में शामिल किया है। उन्होंने उप-कप्तान रियान पराग की जगह ली है। रियान हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। रियान के रिहैबिलिटेशन का मैनेजमेंट बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COI) द्वारा किया जाएगा।
🚨 News 🚨
— BCCI (@BCCI) May 31, 2026
Ruturaj Gaikwad added to India A squad for tri-series in Sri Lanka as a replacement for injured Riyan Parag.
Details 🔽 https://t.co/COTmObu7Sg
ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए टीम
तिलक वर्मा (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान, अनुकूल रॉय।
ट्रॉई सीरीज का शेड्यूल
- 9 जून: इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए
- 11 जून: इंडिया ए बनाम अफगानिस्तान ए
- 13 जून: श्रीलंका ए बनाम अफगानिस्तान ए
- 15 जून: इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए
- 17 जून: इंडिया ए बनाम अफगानिस्तान ए
- 19 जून: श्रीलंका ए बनाम अफगानिस्तान ए
- 21 जून: फाइनल
रुतुराज के प्रदर्शन पर एक नजर
IPL 2026 में रुतुराज गायकवाड़ के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 14 मैच की 14 पारियों में 28.08 की औसत और 123.44 की स्ट्राइक रेट से 337 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक लगाया। नाबाद 74 रन 19वें सीजन में उनका बेस्ट स्कोर रहा।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- सूर्यकुमार यादव की जाएगी कप्तानी, वैभव सू्र्यवंशी की होगी टीम इंडिया में एंट्री; गौतम गंभीर का भी आएगा रिप्लेसमेंट
यह भी पढ़ें- IPL के 'बेबी बॉस' बेस्ट ऑफ लक... बिहार के लाल को अगले बड़े टूर्नामेंट के लिए लोग अभी से दे रहे बधाई
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।