Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026 से पहले राजस्‍थान रॉयल्‍स को लगा तगड़ा झटका, इंग्‍लैंड का स्‍टार खिलाड़ी चोट के कारण हो सकता है बाहर

    Updated: Fri, 20 Mar 2026 09:16 AM (IST)

    राजस्‍थान रॉयल्‍स को आईपीएल 2026 से पहले जोरदार झटका लगा है। इंग्‍लैंड का प्रमुख खिलाड़ी ग्रोइन चोट के कारण आगमी सीजन से बाहर हो सकते हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    राजस्‍थान रॉयल्‍स की टीम (Pic Credit- Rajasthan Royals website)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा, जहां राजस्‍थान रॉयल्‍स की टीम अपने अभियान की शुरूआत 30 मार्च को चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के खिलाफ करेगा। हालांकि, सीजन के शुरू होने से पहले राजस्‍थान रॉयल्‍स को तगड़ा झटका लग सकता है।

    चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स से इस सीजन से पहले ट्रेड किए गए इंग्‍लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ग्रोइन चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक सैम करन के पूरे सीजन से बाहर होने की उम्‍मीद है।

    करन का होना था डेब्‍यू

    सैम करन ने अपना आखिरी मैच 5 मार्च को भारत के खिलाफ खेला था। दोनों टीमों के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 का सेमीफाइनल मैच खेला गया था। भारत ने इस मैच में इंग्‍लैंड को 7 रन से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया और फिर खिताब जीता। करन को आगामी सीजन में राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए डेब्‍यू करना था।

    curranipl

    याद दिला दें कि राजस्‍थान रॉयल्‍स ने सैम करन और रवींद्र जडेजा को चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स से ट्रेड किया था। करन की गैरमौजूदगी से रॉयल्‍स को ऑलराउंडर की कमी खलेगी। आरआर के पास रवींद्र जडेजा और डोनोवान फरेरा के रूप में दो ऑलराउंडर रहेंगे। फरेरा को रॉयल्‍स ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स से उनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये में ट्रेड किया था।

    रिप्‍लेसमेंट की तलाश

    बता दें कि राजस्‍थान रॉयल्‍स को अब सैम करन का रिप्‍लेसमेंट खोजना होगा। वैसे, करन ने पंजाब किंग्‍स के साथ अपने आईपीएल करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद उन्‍होंने सीएसके का भी प्रतिनिधित्‍व किया। इस साल वो राजस्‍थान रॉयल्‍स का हिस्‍सा बने। पिछले साल सीएसके के लिए खेलते हुए करन ने 114 रन बनाए और पांच मैचों में एक विकेट झटका।

    करन का करियर

    महत्‍वपूर्ण बात जानने वाली है कि सैम करन ने आईपीएल में छह सीजन में हिस्‍सा लिया और कुल 997 रन बनाए व 59 विकेट चटकाए। वो 2021 में खिताब जीतने वाली सीएसके का हिस्‍सा भी थे। बहरहाल, राजस्‍थान रॉयल्‍स की टीम आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरूआत 30 मार्च को चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के खिलाफ करेगी। यह मुकाबला गुवाहाटी में खेला जाएगा। रियान पराग राजस्‍थान रॉयल्‍स की कप्‍तानी करते हुए नजर आएंगे।

    राजस्‍थान रॉयल्‍स का कार्यक्रम

    • 30 मार्च 2026 - राजस्‍थान बनाम चेन्‍नई, गुवाहाटी
    • 4 अप्रैल 2026 - राजस्‍थान बनाम गुजराज, अहमदाबाद
    • 7 अप्रैल 2026 - राजस्‍थान बनाम मुंबई, गुवाहाटी
    • 10 अप्रैल 2026 - राजस्‍थान बनाम बेंगलुरु, गुवाहाटी

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: 'हमारे पास कुछ छिपाने को नहीं', सेमीफाइनल से पहले सैम करन का बड़ा खुलासा

    यह भी पढ़ें- Rajasthan Royals full squad, IPL 2026: रवि बिश्‍नोई सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, अब ऐसा है राजस्‍थान रॉयल्‍स का पूरा स्‍क्‍वाड