Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sanju Samson के शॉट पर बुरी तरह घायल हुई महिला फैन, फूट-फूटकर रोई; सैमसन का रिएक्‍शन हुआ वायरल- Video

    Updated: Sat, 16 Nov 2024 05:00 AM (IST)

    साल के आखिरी टी20 में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 135 रन से हराया। भारत की ओर से संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने शतक लगाया। मैच के दौरान संजू से अनचाहे में एक गलती हो गई। उनके छक्‍के से एक फैन चोटिल हो गई। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    Hero Image
    अनजाने में बड़ी गलती कर बैठे संजू। इमेज- बीसीसीआई- एक्‍स

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी20 में संजू सैमसन ने तबाही मचाई। संजू ने 2 डक के बाद तूफानी शतक ठोका। विकेटकीपर बल्‍लेबाज ने 56 गेंदों पर 109 रन की नाबाद पारी खेली।

    इस दौरान संजू ने 6 चौके और 9 छक्‍के कूट दिए। हालांकि, मैच के दौरान अनजाने में संजू से बड़ी गलती हो गई। संजू के एक शॉट पर उनकी महिला फैन चोटिल हो गई। सोशल मीडिया पर इसका वीडिया काफी वायरल हो रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फैन के चेहरे पर लगी गेंद

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि संजू सैमसन एक हवाई शॉट लगाते हैं। संजू की यह गेंद पवेलियन में बैठी एक फैन के चहरे पर जाकर लगती है। इसके बाद फैन फूट-फूटकर रोने लगती है।

    हालांकि, संजू ने तुरंत ही उस फैन से माफी मांगी और उसका हालचाल जाना। वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह गेंद काफी तेजी से फैन के फेस पर लगी है। इस फैन की चोट पर और ज्‍यादा अपडेट नहीं आया है।

    भारत ने जीता आखिरी टी20

    • चौथे टी20 की बात करें तो भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला लिया।
    • सूर्यकुमार यादव का यह फैसला सही भी साबित हुआ।
    • भारतीय टीम ने 20 ओवर में सिर्फ 1 विकेट खोकर 293 रन बनाए।
    • छठे ओवर की 5वीं गेंद पर भारत का पहला विकेट गिरा।
    • सलामी बल्‍लेबाज अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों पर 36 रन की पारी खेली।
    • इसके बाद साउथ अफ्रीका के गेंदबाज कोई विकेट नहीं चटका पाए।
    • तिलक वर्मा 47 गेंदों पर 120 रन बनाकर नाबाद रहे।
    • इस दौरान उन्‍होंने 9 चौके और 10 छक्‍के ठोके।
    • भारत ने इस मुकाबले को 135 रन से अपने नाम किया।
    • इतना ही नहीं भारतीय टीम ने सीरीज भी 3-1 से अपने नाम की।

    ये भी पढ़ें: SA vs IND: लगातार दूसरा शतक जड़कर Tilak Varma ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दुनिया के तीसरे बल्लेबाज

    सीरीज में संजू सैमसन का प्रदर्शन

    सीरीज में संजू सैमसन के प्रदर्शन की बात करें तो वह दूसरे सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज रहे। उन्‍होंने 4 टी20 इंटरनेशनल की 4 पारियों में 216 रन बनाए। डरबन में खेले गए सीरीज के पहले टी20 में भी भारतीय सलामी बल्‍लेबाज ने शतक लगाया था। संजू ने 50 गेंदों पर 107 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्‍ले से 7 चौके और 10 छक्‍के निकले थे। इसके बाद अगले 2 टी20 में तो संजू खाता तक नहीं खोल पाए थे।

    ये भी पढ़ें: Sanju Samson ने 2 डक के बाद फिर ढाया कहर, साल के आखिरी टी20I में जड़ दिया तूफानी शतक