पाकिस्तान सुपर लीग ने फिर हुआ नया बखेड़ा, शाहीन अफरीदी-सिकंदर रजा ने तोड़ी सुरक्षा! होटल में बाहरी लोगों की एंट्री
पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का 11वां सीजन लगातार चर्चा में बना हुआ है। पहले ही मैच में जर्सी का रंग छूटा, जिससे गेंद का रंग गुलाबी हो गया। ...और पढ़ें
-1774801778125_m.webp)
शाहीन पर लगे आरोप।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का 11वां सीजन लगातार चर्चा में बना हुआ है। पहले ही मैच में जर्सी का रंग छूटा, जिससे गेंद का रंग गुलाबी हो गया। अब लाहौर कलंदर्स के कैम्प में सुरक्षा प्रोटोकॉल टूटा है। मैच के बाद रात में 4 अनधिकृत लोग टीम होटल में पहुंचे। इस मामले में शाहीन शाह अफरीदी और सिकंदर रजा की भूमिका अहम नजर आ रही है।
सुरक्षा निर्देशों का उल्लंघन किया
DIG ऑपरेशंस के एक पत्र के अनुसार, 28 मार्च की रात को कई खिलाड़ियों ने कथित तौर पर एक स्थानीय होटल में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के सुरक्षा निर्देशों का उल्लंघन किया। घटना लगभग रात 10:35 बजे शुरू हुई जब लाहौर कलंदर्स के संपर्क अधिकारी ने पीसीबी के सुरक्षा और भ्रष्टाचार-विरोधी प्रबंधक लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) अख्तर हुसैन से संपर्क किया। अधिकारी ने ऑलराउंडर सिकंदर रजा के 4 रिश्तेदारों को खिलाड़ी के कमरे में जाने की अनुमति मांगी।
पीसीबी ने नहीं मांगा था अनुरोध
टूर्नामेंट के लिए लागू सख्त सुरक्षा और भ्रष्टाचार-विरोधी प्रोटोकॉल के अनुसार, पीसीबी ने आधिकारिक तौर पर अनुरोध को अस्वीकार कर दिया। लाहौर कलंदर्स के मालिक समीन राणा ने इस मामले पर PSL के CEO सलमान नसीर से बात की। इसके बाद भी सुरक्षा कारणों से अनुरोध को नहीं माना गया।
रूम में पहुंचे 4 लोग
मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रात 11:05 बजे तक टीम के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी और सिकंदर रजा ने कथित तौर पर इन निर्देशों की अवहेलना की। रिपोर्ट में कहा गया है कि खिलाड़ियों ने सुरक्षाकर्मियों को दरकिनार करते हुए 4 लोगों को 8वें फ्लोर पर स्थित कमरा नंबर 865 तक पहुंचाया।
यह रजा का रूम था। शाहजैब मुजाहिद, आदिल नदीम, उस्मान अहमद डार और बिलाल अहमद लगभग 1:25 बजे तक कमरे में रहे। एसपी ऑपरेशंस (सिविल लाइंस डिवीजन) ने इस घटना को सुरक्षा उपायों का "गंभीर उल्लंघन" बताया है।
यह भी पढ़ें- 'बड़ा ज्ञानी बना हुआ था', PSL 2026 में मोहम्मद आमिर की जमकर हुई पिटाई तो जडेजा ने उड़ाया मजाक
यह भी पढ़ें- PSL 2026: बदतमीजी पर उतारू हुआ पाकिस्तानी क्रिकेटर? इंग्लिश प्लेयर को ऑन कैमरा किया शर्मिंदा- Video
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।