शाकिब अल हसन को बांग्लादेश टीम की मिली कमान, इस टूर्नामेंट में खेलते हुए आएंगे नजर
शाकिब अल हसन को एशिया लीजेंड्स लीग के लिए बांग्लादेश टाइगर्स का कप्तान बनाया गया है, हालांकि वे राष्ट्रीय टीम के कप्तान नहीं बने हैं। ...और पढ़ें

शाकिब अल हसन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को बांग्लादेश की कप्तानी सौंपी गई है। हालांकि, वे राष्ट्रीय टीम के कप्तान नहीं बने हैं। हसन को बांग्लादेश टाइगर्स का कप्तान चुना गया है। वे एशिया लीजेंड्स लीग में बांग्लादेश की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।
बांग्लादेश में 2024 में राजनीतिक अस्थिरता के कारण शाकिब देश छोड़कर चले गए थे। सुरक्षा का हवाला देते हुए वे बांग्लादेश अब तक नहीं लौटे हैं। हसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से अब तक संन्यास का एलान नहीं किया है। उन्होंने बांग्लादेश में अपना आखिरी मैच खेलने की इच्छा जताई थी। फिलहाल वे लीजेंड्स लीग में खेलते हुए दिखाई देंगे।
शाकिब अल हसन की हुई वापसी
शाकिब अल हसन बांग्लादेश क्रिकेट के सबसे बड़े नाम हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 14,000 से ज्यादा रन बनाए और 700 से अधिक विकेट लिए हैं। कई सालों तक वह दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर भी रहे। पिछले दस साल में बांग्लादेश टीम की कप्तानी अक्सर शाकिब से ही जुड़ी रही है। अब वे बांग्लादेश टाइगर्स के कप्तान बनाए गए हैं। यह लीग एक लीजेंड्स टूर्नामेंट है, जिसमें कई पूर्व खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। शाकिब की कप्तानी इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा आकर्षण बनेगी।
टीम में शामिल अनुभवी खिलाड़ी
बांग्लादेश टाइगर्स की टीम काफी मजबूत और अनुभवी खिलाड़ियों से भरी हुई है। अलोक कपाली को उप-कप्तान बनाया गया है। टीम में धीमान घोष (विकेटकीपर), मेहदी मारुफ, शफिउल इस्लाम, अबुल हसन राजू, मुक्तार अली, नजमुल हुसैन मिलन और अन्य कई पूर्व खिलाड़ी शामिल हैं।
खबरें और भी
राष्ट्रीय टीम की वापसी अभी दूर
शाकिब अभी बांग्लादेश की राष्ट्रीय टीम में वापसी नहीं कर पाए हैं। 2024 में राजनीतिक बदलाव के बाद देश में उत्पन्न अस्थिरता के कारण वे घर नहीं लौट सके। सुरक्षा चिंताओं और कानूनी मुद्दों की वजह से उन्होंने ढाका में अपना संभावित अंतिम टेस्ट मैच भी नहीं खेल पाए। इसके बावजूद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने उम्मीद जताई है। बोर्ड ने कहा है कि शाकिब फिट रहें, उपलब्ध हों और मैच स्थल पर पहुंच सकें तो उन्हें टीम में चुना जा सकता है। बोर्ड विदेशी टूर्नामेंट्स के लिए जरूरी नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) भी जारी करेगा।
बांग्लादेश का पूरा स्क्वाड
शाकिब अल हसन (कप्तान), नजमुस सादात, मेहेदी मारुफ, अलोक कपाली (उप-कप्तान), धीमान घोष (विकेटकीपर), अबुल हसन राजू, शफिउल इस्लाम, मुक्तार अली, नजमुल हुसैन मिलन, तपोश घोष, उत्तम कुमार सरकार, सकलैन सोजिब, फरहाद हुसैन, एमन अहमद, अल मामुन राशेल, सदेकुर रहमान।