Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मैच भले ही हार रहे, लेकिन 'टॉस' के सिकंदर हैं श्रेयस अय्यर; रोहित को पीछे छोड़ विराट कोहली की कर ली बराबरी

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 10:13 PM (IST)

    ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में चौथे टी20 मुकाबले में गुरुवार को भारतीय कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर बल्‍लेबाजी करने का फैसला लिया। ...और पढ़ें

    भारत ने जीता टॉस।

    भारत ने जीता टॉस।

    HighLights

    1. श्रेयस अय्यर की कप्‍तानी में यह छठा मैच 

    2. ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में हो रही टक्‍कर

    3. श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी बल्‍लेबाज

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। इंग्‍लैंड के खिलाफ ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में चौथे टी20 मुकाबले में गुरुवार को भारतीय कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर बल्‍लेबाजी करने का फैसला लिया। टॉस जीतने के साथ ही श्रेयस अय्यर ने इतिहास रच दिया। इसके साथ ही उन्‍होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया और विराट कोहली की बराबरी कर ली। अब वह एमएस धोनी से पीछे हैं।

    दूसरे कप्‍तान बने

    श्रेयस टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्‍यादा टॉस जीतने वाले संयुक्‍त रूप से दूसरे भारतीय कप्‍तान बन गए हैं। उन्‍होंने विराट कोहली की बराबरी कर ली है। इस लिस्‍ट में टॉप पर महेंद्र सिंह धोनी हैं। मई 2010 से फरवरी 2012 के बीच धोनी ने लगातार 7 टॉस जीते थे।

    6 टॉस जीत चुके अय्यर

    आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले श्रेयस को भारतीय टी20 टीम की कमान सौंपी गई थी। आयरलैंड में भारत को दोनों टी20 मैच में हार मिली थी। हालांकि, अय्यर ने दोनों टॉस जीते थे। इसके बाद इंग्‍लैंड में श्रेयस ने चारों टॉस जीते हैं। हालांकि, भारत को अब भी पहली जीत की तलाश है।

    भारतीय कप्तान द्वारा लगातार सबसे ज्‍यादा टॉस जीतना (T20I)

    7 - एमएस धोनी (मई 2010 - फरवरी 2012)
    6 - विराट कोहली (अगस्त 2019 - दिसंबर 2019)
    6* - श्रेयस अय्यर (जून 2026 - जुलाई 2026)
    5 - रोहित शर्मा (फरवरी 2020 - फरवरी 2022)
    5 - एमएस धोनी (सितंबर 2007)

    खबरें और भी

    श्रेयस अय्यर कप्तान के तौर पर अपने पहले छह T20I मैचों में टॉस जीतने वाले पहले फुल-मेंबर टीमों के कप्तानों हैं। इससे पहले सबसे लंबा सिलसिला शादाब खान के नाम था। उन्‍होंने दिसंबर 2020 से मार्च 2023 के बीच पांच बार टॉस जीता।

    भारत और इंग्‍लैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला बारिश के कारण रद हो गया था। इसके बाद मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में इंग्‍लैंड ने भारत को 4 विकेट से शिकस्‍त दी थी। नॉटिंघम में खेले गए पिछले मैच में अंग्रेजों ने भारत को 125 रन से रौंदा था।

    यह भी पढ़ें- ENG vs IND 4th T20I Live: श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी बल्‍लेबाजी, अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी मैदान पर उतरे

    यह भी पढ़ें- श्रेयस अय्यर पर बहन श्रेष्ठा का बड़ा बयान, भाई की कप्तानी को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी