Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    SL A vs IND A: वैभव सूर्यवंशी के तूफान में टूटा ईशान किशन का रिकॉर्ड, श्रीलंकाई गेंदबाजों के उड़ाए परखच्चे; शतक से चूके

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 11:01 AM (IST)

    वैभव सूर्यवंशी का बल्ला ट्राई सीरीज में अभी तक खामोश था, लेकिन फाइनल में उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी कर बताया कि वह क्या कर सकते हैं। ...और पढ़ें

    फाइनल में गरजा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला

    फाइनल में गरजा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला

    HighLights

    1. वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल में दिखाया तूफानी अवतार

    2. वैभव ने 11 गेंदों पर फिफ्टी ठोक बनाया रिकॉर्ड

    3. तूफानी पारी के बाद भी शतक से चूक गए वैभव 

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी ने ट्राई सीरीज के फाइनल में पूरे टूर्नामेंट की कसर निकाली है। इस सीरीज में अभी तक उनका बल्ला शांत था, लेकिन फाइनल में उन्होंने श्रीलंका-ए के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है और रिकॉर्ड बना दिया है। उनकी पारी के कारण इंडिया-ए काफी मजबूत दिख रही है।

    वैभव ने फाइनल से पहले एक भी अर्धशतक नहीं लगाया था। फाइनल में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी और वैभव उम्मीदों पर खरा उतरे हैं। उन्होंने ऐसी बल्लेबाजी की है जिसने श्रीलंकाई गेंदबाजों को कहीं का नहीं छोड़ा।

    11 गेंदों पर फिफ्टी

    वैभव ने इस मैच में महज 11 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की और इसी के साथ ईशान किशन का रिकॉर्ड भी तोड़ा दिया। वैभव की ये फिफ्टी लिस्ट-ए में किसी भी बल्लेबाज की सबसे तेज फिफ्टी है। उन्होंने इस मामले में ईशान किशन को पीछे छोड़ा है। ईशान ने 22 गेंदों पर लिस्ट में फिफ्टी बनाई थी, लेकिन वैभव उनसे काफी आगे निकल गए।

    वैभव यहीं नहीं रुके। उन्होंने अपने तूफानी अवतार जारी रखा और तेजी से रन बनाते रहे। इस बीच पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर उन्हें जीवनदान भी मिला। मोहम्मद शिराज ने उनका कैच छोड़ दिया।

    पूरा नहीं कर पाए शतक

    वैभव जिस अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे उससे उनका बड़ी पारी खेलना तय लग रहा था। वनडे में उन्होंने टी20 से भी खतरनाक बल्लेबाजी की और लग रहा था कि वह शतक ठोक देंगे। हालांकि, वह इससे चूक गए। वैभव महज छह रनों से शतक से चूक गए। नौवें ओवर की पांचवीं गेंद पर श्रीलंका-ए के कप्तान की गेंद पर वैभव मिड ऑफ पर वियासकांत के हाथों लपके गए। उन्होंने 29 गेंदों पर 10 चौके और आठ छक्कों की मदद से 94 रन बनाए।

    यह भी पढ़ें- SL A vs IND A Playing-11: बदल जाएगा वैभव सूर्यवंशी का पार्टनर, पंजाब के इस बल्लेबाज को मिलेगा मौका!

    यह भी पढ़ें- SL A vs IND A Final: इंडिया की नाक में दम कर सकते हैं श्रीलंका के ये 3 'मैच विनर', खिताबी जंग में रहना होगा सावधान

    खबरें और भी