Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    SL A vs IND A: वैभव सूर्यवंशी 'रनवीरों' की लिस्ट से हुए बाहर, फाइनल मुकाबले के बाद ट्राई सीरीज के टॉप-5 बल्लेबाज और गेंदबाज

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 11:01 PM (IST)

    श्रीलंका की मेजबानी में ट्राई नेशन ए सीरीज खेली गई। फाइनल मुकाबला इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच खेला गया, जहां टीम इंडिया ने जीत हासिल की। ...और पढ़ें

    वैभव सूर्यवंशी

    वैभव सूर्यवंशी

    HighLights

    1. श्रीलंका-ए के खिलाफ इंडिया-ए ने जीत दर्ज की

    2. वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल में 94 रन बनाए

    3. ट्राई सीरीज के टॉप-5 बल्लेबाज और गेंदबाज

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका-ए के खिलाफ ट्राई नेशन सीरीज में भारत-ए ने 66 रनों से जीत हासिल की। इसी के साथ टीम इंडिया ने खिताब को अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में इंडिया-ए ने 377 रनों का विशाल स्कोर बनाया था। फाइनल में भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी हीरो रहे, जिन्होंने 29 गेंदों पर 94 रनों की ताबड़तोबड़ पारी खेली। श्रीलंका-ए 311 रनों पर सिमट गई और भारत ने मैच को 66 रनों से अपने नाम कर लिया।

    फाइनल मुकाबला खत्म होने के बाद सीरीज में टॉप-5 बल्लेबाजों पर नजर डालें, तो वैभव सूर्यवंशी इसमें शामिल नहीं हैं। सूर्यवंशी का फाइनल से बल्ला नहीं चला था और इसी वजह से वे टॉप-5 से भी बाहर हो गए हैं। वहीं गेंदबाजों की लिस्ट में देखें, तो टॉप-5 में भारत के दो गेंदबाज शामिल हैं।

    वैभव सूर्यवंशी टॉप-5 से बाहर

    ट्राई सीरीज में वैभव सूर्यवंशी सबसे अधिक रन बनाने वालों बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप-5 में अपनी जगह बनाने में कामयाब नहीं हुए हैं। वे छठे स्थान पर मौजूद हैं। उन्होंने पांच पारियों में खेलते हुए 211 रन बनाए और छठे स्थान पर मौजूद हैं। लिस्ट में टॉप पर श्रीलंका के अविष्का फर्नांडो हैं, जिनके बल्ले से टूर्नामेंट में पांच मैचों की 4 पारियों में 288 रन बनाए हैं।

    ट्राई सीरीज में रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज-

    • अविष्का फर्नांडो - 288
    • तिलक वर्मा - 275
    • ऋतुराज गायकवाड़ - 274
    • सदीरा समरविक्रमा - 265
    • निरोशन डिकवेला - 224

    ट्राई सीरीज में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज

    ट्राई सीरीज में सबसे अधिक विकेट लाने वाले गेंदबाजों की सूची पर नजर डालें, तो इसमें भारत के भी दो गेंदबाज शामिल हैं। लिस्ट में टॉप पर अफगानिस्तान के फरमानुल्लाह मौजूद हैं। उन्होंने 4 मैचों की 4 पारियों में 10 विकेट अपने नाम किए। भारत की तरफ से अनुकूल रॉय तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 7 विकेट हासिल किए। तो वहीं विपराज निगम ने भी 7 विकेट अपने नाम किए और लिस्ट में पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।

    खबरें और भी

    विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज-

    • फरमानुल्लाह (अफगानिस्तान) - 10 विकेट
    • कुगेश मथुलन (श्रीलंका) - 8 विकेट
    • अनुकूल रॉय (भारत) - 7 विकेट
    • अब्दुल्ला अहमदजई (अफगानिस्तान) - 7 विकेट
    • विपराज निगम (भारत) - 7 विकेट

    यह भी पढ़ें- IND A vs SL A: दांबुला में तिरंगा लहराने के बाद श्रीलंका पर बरसे कप्तान तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में पढ़े कसीदे

    यह भी पढ़ें- 'शायद लोगों को यह पता नहीं', फाइनल में जीत के बाद Vaibhav Suryavanshi किया अपने प्‍लान का खुलासा