Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs AUS: Suryakumar Yadav का स्पेशल '150', T20I में ऐसा करने वाले बने दुनिया के पांचवें और भारत के दूसरे बल्लेबाज

    Updated: Wed, 29 Oct 2025 04:16 PM (IST)

    सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20I मैच में एक खास उपलब्धि हासिल की। वह टी20I में भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं, दुनिया के पांचवें बल्लेबाज हैं। इस लिस्ट में पहले स्थान पर पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा मौजूद हैं।

    Hero Image

    सूर्यकुमार यादव ने टी20I में पूरे किए 150 सिक्स। फोटो सोशल मीडिया

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टी20I कप्तान जब भी मैदान पर उतरते हैं तो कुछ न कुछ अनोखा करते हैं। चाहे वह अपनी बल्लेबाजी से हो। फील्डिंग में हो या फिर गेंदबाजी में। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20I मैच के दौरान टी20I कप्तान ने एक और खास उपलब्धि हासिल की। वह रोहित के बाद दूसरे नंबर पर आ गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20I सीरीज का आगाज हो गया है। बारिश से प्रभावित मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की तरफ से अभिषेक शर्मा 19 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान सूर्या और उप-कप्तान शुभमन गिल ने मोर्चा संभाला।

    सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास

    तेज खेलते हुए दोनों ने दूसरे ने कुछ आकर्षक शॉट लगाए। खबर लिखे जाने तक कप्तान सूर्यकुमार यादव के बैट से दो गगनचुंबी सिक्स निकले। इन छक्कों की मदद से सूर्यकुमार यादव ने टी20I में खास मुकाम हासिल किया। वह यूएई के मुहम्मद वसीम के बाद सबसे तेज 150 टी20I सिक्स लगाने का कमाल किया।

    सूर्या ने 86 पारी और 1649 गेंद में यह उपलब्धि हासिल की। वहीं, पहले नंबर पर मौजूद वसीम ने 66 पारी और 1543 गेंद पर यह कारनामा किया था। इसके अलावा सूर्या 150 टी20I सिक्स लगाने वाले दुनिया के पांचवें और भारत के दूसरे बल्लेबाज बने। सूर्या ने विराट कोहली को कहीं पीछे छोड़ दिया है।

    टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 150+ छक्के- 

    205 रोहित शर्मा
    187 मुहम्मद वसीम
    173 मार्टिन गुप्टिल
    172 जोस बटलर
    150 सूर्यकुमार यादव *

    भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20I सिक्स

    रोहित शर्मा- 205
    सूर्यकुमार- 150*
    विराट कोहली- 124

    बारिश ने डाला खलल

    मैच की बात करें तो पहली बार आई बारिश के चलते मैच 18-18 ओवर का कर दिया गया। हालांकि, दूसरी बार बारिश आने के चलते खेल रोक दिया गया है। खबर लिखे जाने तक भारत ने 9.4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 97 रन बना लिए हैं। सूर्याकुमार 39 और गिल 37 रन बनाकर कर नाबाद हैं।

    यह भी पढे़ं- IND vs AUS: सूर्या ने टीम इंडिया के इस खिलाड़ी को बताया 'एक्‍स फैक्‍टर', कंगारू कप्‍तान ने आक्रामक रहने पर दिया जोर